देश
Delhi Assembly Session: ‘मोदी तेरे राज में, मणिपुर जल गया आग में’ दिल्ली विधानसभा में गूंजे नारे, BJP के 4 नेताओं को सदन से निकाला
दिल्ली विधानसभा विशेष सत्र के दूसरे दिन मणिपुर हिंसा (Manipur Violence) पर चर्चा शुरू होते ही सदन अचानक ‘मोदी तेरे राज में, मणिपुर जल गया आग में’ के नारों से गूंज उठा. मणिपुर मसले पर चर्चा की शुरुआत होते ही आम आदमी पार्टी और बीजेपी के विधायकों के बीच जमकर हंगामा मचाया. आम आदमी पार्टी विधायक दुर्गेश पाठक (Durgesh Pathak) ने इस मसले पर चर्चा शुरू की थी. दुर्गेश पाठक ने कहा कि आप मणिपुर पर भी संसद में चर्चा नहीं करते. यहां विधानसभा में भी चर्चा नहीं करने देते हैं, तो चर्चा कहां की जाएं. आप कहते हैं कि मणिपुर कोई विषय नहीं है.
4 BJP नेताओं को सदन से निकाला
दिल्ली विधानसभा में मणिपुर हिंसा पर चर्चा के दौरान हंगामे के लिए जितेंद्र महाजन सहित चार विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया गया है. चारों को सदन में मणिपुर हिंसा पर चर्चा का विरोध करने और हंगामा करने की वजह से स्पीकर ने बाहन निकाला है. मणिपुर के मसले पर आप विधायक दुर्गेश पाठक अपनी बात रख रहे हैं. दूसरी तरफ मणिपुर में केंद्र की नाकामी के खिलाफ दिल्ली विधानसभा में AAP विधायक नारे लगा रहे हैं. आप विधायक सदन में मोदी तेरे राज में, मणिपुर जल गया आग में, नारे लगा रहे हैं.
4 बजे मणिपुर पर बयान देंगे सीएम
बता दें कि दिल्ली विधानसभा विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है. मणिपुर के मसले पर सदन में बहस जारी है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सदन को संबोधित करने के लिए चार बजे पहुंचने की सूचना है. जानकारी के मुताबिक सीएम केजरीवाल मणिपुर हिंसा पर भी बोलेंगे. दूसरी तरफ बीजेपी के सदस्य सदन के अंदर मणिपुर हिंसा पर चर्चा का विरोध कर रहे हैं.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.