देश
Delhi में 20-25 अप्रैल की बीच चरम पर होगी Corona की दूसरी लहर, जानें आपके राज्य में कब आएगा Peak
दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए अगला एक हफ्ता कोरोना (Coronavirus) संक्रमण के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है. इस एक हफ्ते में कोरोना के आंकड़े रोज नए बनाते हुए अपने पीक (Corona Peak) पर पहुंच जाएंगे. उसके बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ सकती है. यह आकलन देश के नामी हेल्थ एक्सपर्टों ने किया है.
एक हफ्ते में 50 प्रतिशत संक्रमण दर?
सफदरजंग अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट के हेड डॉ जुगल किशोर कहते हैं कि फिलहाल दिल्ली (Delhi) में कोरोना (Coronavirus) संक्रमण दर 30 प्रतिशत तक पहुंची हुई है. अगले एक हफ्ते में दर बढ़कर 50 पर्सेंट तक पहुंच जाएगी. यह दिल्ली-एनसीआर में कोरोना का पीक होगा. उसके बाद संक्रमण के मामलों में धीरे-धीरे कमी आ सकती है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में फरवरी में हुए सीरो सर्वे (Sero Survey) से पता चला था कि करीब 50 प्रतिशत आबादी में हर्ड इम्युनिटी बढ़ चुकी है. इसका मतलब था कि इस आबादी में से कोरोना संक्रमण होकर गुजर चुका था और लोगों को इसका पता नहीं चला.
अधिकतर नए केस आ रहे हैं
डॉ जुगल किशोर कहते हैं कि अब जितने भी केस आ रहे हैं, वे नए लोगों में हैं. पहले संक्रमित हो चुके लोगों के दोबारा बीमार होने के मामले बेहद कम आ रहे हैं. वे कहते हैं कि अगर बची हुई आबादी में भी एंटी बॉडी विकसित हो जाती है तो पूरी दिल्ली में हर्ड इम्युनिटी (Heard Immunity) बन जाएगी और फिर कोरोना वायरस की ये चेन टूट जाएगी.
अगला एक हफ्ता काफी अहम
एम्स के असिस्टेंट प्रफेसर डा युद्धवीर सिंह भी इस बात से सहमति जताते हैं. वे कहते हैं दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए अगला एक हफ्ता काफी अहम है. इस हफ्ते में कोरोना (Coronavirus) के केस पीक (Corona Peak) को छू सकते हैं. अभी आलम ये है कि घरों में पूरी की पूरी फैमिली संक्रमित हो रही. ऐसे में लोगों को अगले 8 दिन सजग रहने की ज्यादा जरूरत है. उसके बाद नए मामलों में कमी आ सकती है.
इन वजहों से बढ़ा कोरोना संक्रमण
ICMR के पूर्व प्रमुख Dr N K Ganguly कहते हैं कि एक हफ्ते बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी शुरू हो सकती है. इसके साथ ही मृत्यु दर भी कम हो सकती है. उन्होंने कहा कि देश के पांच राज्यों में चुनाव, किसान आंदोलन, हरिद्वार महाकुंभ और लोगों को बिना मास्क पहने बाहर निकलने की वजह से कोरोना वायरस की दूसरी लहर इतनी खतरनाक हुई है. वे कहते हैं कि खतरे की बात ये है कि यह दूसरी लहर बच्चों और जवानों को ज्यादा शिकार बना रही है.
यूपी में 20-25 अप्रैल के बीच आएगा पीक
उधर आईआईटी कानपुर ने रिसर्च में अनुमान लगाया है कि यूपी में ’20 से 25 अप्रैल के बीच’ कोरोना का पीक (Corona Peak) आएगा. आईआईटी के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल का कहना है कि यूपी में प्रतिदिन 10 हजार संक्रमित मरीजों के औसत से 20 से 25 अप्रैल तक कोरोना वायरस का संक्रमण अपने पीक पर रहने वाला है. इसके बाद से ग्राफ गिरना शुरू हो जाएगा.
मई के पहले हफ्ते में होगा देश में पीक
उन्होंने बताया कि भारत में कोरोना की पीक (Corona Peak) अप्रैल के अंत और मई के शुरूआत में आएगी. उसके बाद नए केस आने कम हो जाएंगे. उन्होंने देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना के केस और वायरस का अध्ययन करने के बाद एक ग्राफ तैयार किया है. इस ग्राफ में हर राज्य के लिए अलग-अलग कोरोना का पीक टाइम और केस कम होने की संभावित तारीख बताई गई है. उनका मानना है कि यह कोरोना वायरस अगले 7 दिन तक ज्यादा खतरनाक रहेगा.
जाने इन राज्यों का हाल
प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल के अनुसार, ‘दिल्ली में 20-25 अप्रैल के दौरान कोरोना (Coronavirus) संक्रमण चरम पर होगा. झारखंड और राजस्थान में 25-30 अप्रैल के दौरान कोरोना के चरम (Corona Peak) पर रहने की संभावना है. ओडिशा में 26-30 अप्रैल तक कोरोना संक्रमण अपनी चरम अवस्था पर होगा. पंजाब में नियंत्रण करने के उपायों के चलते ग्राफ जल्दी गिरा है. तमिलनाडु में 11 से 20 मई के बीच कोरोना संक्रमण का चरम हो सकता है. आंध्र प्रदेश में 1 से 10 मई के बीच संक्रमण चरम पर होगा और दस हजार केस का औसत रहने की आशंका है. पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण अभी प्रारंभिक अवस्था में है और 1-5 मई के दौरान चरम पर पहुंचने की संभावना है.’
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.