देश
Atique Ahmed के खंडहर घर से मिला रजिस्टर खोलेगा उमेश पाल हत्या का राज, BSP के नेताओं को फंडिंग का जिक्र
उमेश पाल हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे माफिया अतीक अहमद के खंडहर से पुलिस को एक रजिस्टर हाथ लगा है. पुलिस कस्टडी में रिमांड पर रहे अतीक के मुंशी राकेश लाला ने पुलिस को ये रजिस्टर बरामद करने में मदद की है. इस रजिस्टर में हत्याकांड में शामिल फरार शूटरों का जिक्र है. साथ ही इसमें मायावती की बहुजन समाज पार्टी से जुड़े नेताओ को लाखों की फंडिंग का जिक्र है.
रजिस्टर के मुताबिक, दिसंबर और जनवरी के महीने में 50 लाख से ज्यादा की फंडिंग का जिक्र इसमें मिला है. ऐसे में इस रजिस्टर से हत्या के राज खोलने में पुलिस को काफी मदद मिल सकती है. इस रजिस्टर में अतीक के कई शूटरों के नाम लिखे हैं और उनके सामने लाखों की रकम देने का भी जिक्र है. पुलिस अब इस बात की जांच में जुट गई है कि शूटरों को लाखों की रकम क्यों दी गई थी.
साथ ही रजिस्टर में शहर के कई बड़े प्रॉपर्टी डीलर और अतीक के सहयोगियों के नाम भी लिखे गए हैं. इसमें सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं के नाम भी लिखे हुए हैं. अतीक के इस रजिस्टर में प्रॉपर्टी डीलर के नाम के सामने करोड़ों के लेनदेन का जिक्र किया गया है. नेताओं के नाम के सामने भी लाखों के लेनदेन का जिक्र किया गया है. पुलिस अब रजिस्टर में अंकित नामों को शॉर्ट लिस्ट करने में जुट गई है.
इन्हें शॉर्ट लिस्ट करने के बाद पुलिस सभी के बयान भी दर्ज करेगी और रजिस्टर में दर्ज लेनदेन की वजह जानने का प्रयास करेगी. पुलिस को अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो प्रॉपर्टी डीलर समेत अन्य के खिलाफ भी भी कार्रवाई हो सकती है.
अतीक के इस रजिस्टर में बीएसपी के कोआर्डिनेटर के नाम के सामने लाखों की फंडिंग का जिक्र किया गया है. जानकारी के मुताबिक, महापौर चुनाव में जुटी शाइस्ता ने बीएसपी से जुड़े कई स्थानीय नेताओं को लाखों की फंडिंग दी थी. इसमें प्रयागराज जिले के कई स्थानीय नेताओं के नाम भी दर्ज हैं.
पुलिस के मुताबिक अतीक के बहनोई अखलाक की मुसीबत बढ़ने वाली है. पुलिस अखलाक को कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी में है. इसके लिए जल्द ही कोर्ट में अर्जी दी जाएगी. इसके अलावा उमेश पाल हत्याकांड में शामिल बमबाज गुड्डू मुस्लिम समेत अन्य शूटरों से भी पूछताछ करने की योजना है.
पुलिस को अखलाक के पास करोड़ों की संपत्ति की मिली है. अखलाक और उसके परिवार के नाम दर्ज करोड़ों की संपत्तियों को माफिया अतीक की बेनामी संपत्ति बताया जा रहा है. पुलिस पूछताछ में इन बातों की तहकीकात करेगी.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.