देश
Assembly Elections Updates: बंगाल शांति चाहता है, विकास चाहता है और सोनार बांग्ला चाहता है- पीएम मोदी
विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता पहुंचेंगे. मोदी आज दोपहर 2 बजे कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे. इस रैली में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती भी शामिल होंगे. जबकि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में पदयात्रा करेंगी. उधर, गृह मंत्री अमित शाह भी आज चुनावी राज्य केरल और तमिलनाडु के दौरे पर पहुंचेंगे. आपको बता दें कि जिन राज्यों में चुनाव होना है, उनमें पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु (Tamil Nadu) शामिल हैं.