देश
Amarnath Cave से बाबा बर्फानी की तस्वीर आई सामने, घर बैठे इस लिंक पर क्लिक कर हर रोज करें दर्शन
कोरोना महामारी को देखते हुए पिछले साल की तरह इस साल भी बाबा अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) को रद्द किया गया है लेकिन सांकेतिक यात्रा हो रही है. अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave Shivling) से बाबा बर्फानी की तस्वीरें भी आ गई हैं. हर साल की तरह इस बार भी शिवलिंग का आकार बेहद मनोरम है. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ गुफा में बर्फानी शिवलिंग के दर्शन किए और तस्वीरें शेयर की हैं.
LG सिन्हा ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) ने सोमवार को अमरनाथ गुफा में बर्फानी शिवलिंग के दर्शन किए. सिन्हा श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) के अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने सेना, नागरिक प्रशासन, पुलिस और एसएएसबी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंदिर में पूजा की. सिन्हा ने कहा, ‘भगवान शिव का दिव्य आशीर्वाद सभी के जीवन में अच्छा स्वास्थ्य और खुशी सुनिश्चित करे और हमें चल रहे स्वास्थ्य संकट से उबरने की शक्ति प्रदान करे.’
ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था
पवित्र गुफा मंदिर की वार्षिक तीर्थयात्रा जम्मू और कश्मीर में सांस्कृतिक समन्वय की परंपरा का प्रमाण है लेकिन कोविड-19 महामारी को देखते हुए, इस वर्ष वार्षिक तीर्थयात्रा को ‘प्रतीकात्मक’ रखने का निर्णय लिया गया है, जिसमें भक्त अमरनाथ गुफा पहुंच कर दर्शन नहीं कर सकेंगे. हालांकि श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए एसएएसबी ने पवित्र गुफा मंदिर से सुबह और शाम की आरती के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की है. उपराज्यपाल ने कहा कि सभी पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान पिछले अभ्यास के अनुसार मंदिर में किए जाएंगे.
जारी रहेंगे सभी अनुष्ठान
मनोज सिन्हा ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर सरकार ने वायरस के प्रसार को कम करने के लिए कई उपाय किए हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए हर व्यवस्था की गई है कि आरती और अन्य अनुष्ठानों के दौरान कोविड के उचित व्यवहार का पालन किया जा रहा है.’ सिन्हा ने कहा, ‘आइए, हम कोविड दिशानिर्देशों का पालन करते हुए महामारी से प्रभावी ढंग से निपटने का संकल्प लें और मानव कल्याण को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करें.’
यहां करें दर्शन
दोनों सुबह की आरती सुबह 6 बजे और शाम की आरती शाम 5 बजे, प्रत्येक 30 मिनट के लिए SSB की आधिकारिक वेबसाइट और विशेष रूप से भक्तों के लिए समर्पित App पर लाइव-स्ट्रीम की जाएगी. भक्त एसएएसबी के पोर्टल WWW. shri amarnathjishrine.com / aarti live.html के माध्यम से वर्चुअल पूजा कर सकते हैं. इसे श्राइन बोर्ड के मोबाइल App के माध्यम से भी स्ट्रीम किया जा सकता है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.