अपराध समाचार
दहेज में नए नोट न मिलने से नवविवाहिता की हत्या
- 384 Views
- November 29, 2016
- By sochindia
- in अपराध समाचार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
ओडिशा के गंजाम जिले में नोटबंदी के बाद दहेजहत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप के अुनसार पिता द्वारा दहेज में 1 लाख 70 हजार रुपये के नए नोट न दे पाने के चलते एक नवविवाहिता को ससुराल वालों ने मार डाला.
राज्य पुलिस ने सोमवार को बताया कि नौ नवंबर को लक्ष्मी नाहक से रंगीपुर गांव की प्रभावती की शादी हुई थी. इसके एक दिन पहले ही 500 और 1000 रुपये के नोट अमान्य घोषित कर दिए गए थे.
पीड़िता का परिवार पहले दहेज में 1 लाख 70 हजार रुपये नकद देने के लिए सहमत था. हालांकि, जब शादी के दिन उन्होंने पुराने नोट दिए तो ससुराल वालों ने अमान्य पैसे लेने से इंकार कर दिया. इसके बजाय निर्धारित समय के भीतर नए नोट की मांग की.
पुलिस ने कहा, “प्रभावती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी के ससुराल वालों ने रविवार को दहेज में नए नोट न दे पाने के चलते उसकी हत्या कर दी.” पीड़िता की मां कुनू मंडल ने कहा, “उसके पति और परिवार वालों ने हमारी बेटी को सिर्फ इसलिए मार डाला, क्योंकि हम नए नोट नहीं दे पाए.”
उन्होंने कहा कि वो सभी आरोपियों को सजा दिलवाना चाहती हैं. गोलंथरा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक, आलोक जेना ने कहा कि दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. इस घटना के बाद प्रशासन भी सकते में है और लोग भी आश्चर्यचकित हैं.