दुनिया
पाक सेना पारंपरिक युद्ध के लिए समान रूप से तैयार: राहील शरीफ
- 385 Views
- November 21, 2016
- By sochindia
- in दुनिया, समाचार
- 0 Comments
- Edit
पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ ने कहा है कि उनकी सेना आतंक के खिलाफ अपने युद्ध में सफलता का अभूतपूर्व स्तर हासिल करने के बाद पारंपरिक युद्ध लड़ने के लिए भी समान रूप से तैयार है. सुलेमानकी सेक्टर में युद्ध लड़ चुके पूर्व सैनिकों और जवानों से मिलते हुए राहील ने कहा कि सेना ने हर चुनौती का डटकर सामना किया है. राहील के नवंबर महीने में रिटायर होने की संभावना है.
जवानों से मिलते हुए राहील ने कहा कि पाकिस्तान सेना ने शौर्य और बहादुरी की परंपरा और धरोहर को गर्व के साथ आगे बढाया है. इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उनके हवाले से कहा गया कि युद्ध के अपने नायकों और उनकी बलिदान की भावनाओं से प्रेरणा लेकर पाकिस्तान सेना ने हर चुनौती का डटकर सामना किया है. आतंक के खिलाफ युद्ध में सफलता के अभूतपूर्व स्तर के साथ हमारी सेना युद्ध के लिए बहुत मजबूत हो गई है और वह पारंपरिक युद्ध के लिए भी समान रूप से तैयार है.
सोमवार को राहील ने उन सात पाकिस्तानी सैनिकों के अंतिम संस्कार में भाग लिया था जिनकी भारतीय सेना के साथ सीमा पर गोलीबारी के दौरान मौत हो गई थी. पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने भारत को चेताया था कि पाकिस्तानी सेना असरदार तरीके से जवाब देना जारी रखेगी, और अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने नियंत्रण रेखा, कामकाजी सीमा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पैनी नजर रखने के लिए जवानों की प्रशंसा की.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.