राजनीति
रामगोपाल की समाजवादी पार्टी में वापसी, बोले- ‘नेता जी को धन्यवाद’
- 373 Views
- November 17, 2016
- By sochindia
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit
समाजवादी पार्टी में रामगोपाल यादव की वापसी हो गई है. यादव घराने में पिछले दिनों मचे घमासान के बीच पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव को 6 साल के लिए पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया था.
नेता जी कभी मेरे खिलाफ नहीं थे- रामगोपाल
पार्टी में वापसी पर से बातचीत करते हुए रामगोपाल ने कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) बड़े दिल के इंसान हैं. देश में उनसे शानदार नेता कोई नहीं है. उन्होंने कहा कि नेता जी मेरे खिलाफ कभी नहीं थे.
फैसले से पार्टी के सभी लोग खुश-रामगोपाल
रामगोपाल यादव ने आगे कहा कि मैने कुछ भी गलत नहीं किया था. नेता जी ने अपने मन से यह फैसला लिया है. इस फैसले से पार्टी के सभी लोग खुश हैं. मैं इसके लिए नेता जी को धन्यवाद देता हूं.
छोटे गलती करें तो बड़ों को माफ कर देना चाहिए- रामगोपाल
रामगोपाल ने कहा कि अगले साल होने वाले चुनाव में सभी लोग एक साथ उतरेंगे. शिवपाल से विवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि शिवपाल मेरे छोटे भाई हैं. छोटे अगर गलती करें तो बड़ों को माफ कर देना चाहिए.
शिवपाल ने रामगोपाल पर लगाए थे गंभीर आरोप
बता दें कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव ने रामगोपाल पर संगीन आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि रामगोपाल पार्टी को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं और सीएम अखिलेश यादव उनकी चाल में फंस गए हैं. शिवपाल ने कहा था कि सीबीआई से बचने के लिए रामगोपाल 3 बार बीजेपी के बड़े नेता से मिले थे.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.