अपराध समाचार
AAP नेता सोमनाथ भारती गिरफ्तार, एम्स के स्टाफ के साथ मारपीट का आरोप
- 536 Views
- September 22, 2016
- By sochindia
- in अपराध समाचार, समाचार
- 0 Comments
- Edit
सोमनाथ भारती
आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सोमनाथ भारती और उनके समर्थकों के खिलाफ AIIMS सिक्योरिटी स्टाफ के साथ मारपीट करने के आरोप में FIR दर्ज की गई थी.
सोमनाथ भारती ने खुद ट्वीट कर अपनी गिरफ्तारी की सूचना दी. सोमनाथ भारती ने ट्वीट किया ‘गौतम नगर में हुए कलह की वजह से मैं हौज खास पुलिस स्टेशन में हूं.’
‘जो काम करेगा, गिरफ्तार होगा’
दूसरी तरफ AAP नेता सत्येंद्र जैन सोमनाथ भारती की गिरफ्तारी के विरोध में उतर गए हैं. सत्येंद्र जैन ने कहा कि ‘जो भी काम करेगा, गिरफ्तार भी होगा’. जैन ने इसके आगे कहा कि गिरफ्तार होने में कोई खराबी नहीं है, महात्मा गांधी को भी गिरफ्तार किया गया था.