देश
Pakistan Election Results 2024: मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा तल्हा चुनाव हारा या जीता, आ गया रिजल्ट
मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा तल्हा हाफिज सईद लाहौर में अपनी सीट हार गया है. उसे इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के उम्मीदवार के हाथों शिकस्त मिली है.संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकवादी और 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेटा तल्हा हाफिज सईद लाहौर के एनए-122 निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा था. इस सीट से पीटीआई समर्थित उम्मीदवार लतीफ खोसा ने भारी अंतर से जीत दर्ज की है. तल्हा को यहां 2024 वोट ही मिले हैं.
बता दें कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का संस्थापक हाफिज सईद और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के कई अन्य नेता 2019 से जेल में हैं. सईद के नेतृत्व वाला जेयूडी लश्कर-ए-तैयबा का अग्रणी संगठन है, जो 2008 के मुंबई हमले को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है, जिसमें छह अमेरिकियों सहित 166 लोग मारे गए थे.