देश
Mukesh Ambani Threatened: ‘हमारे पास बेस्ट शूटर, 20 करोड़ नहीं दी तो जान से मार देंगे’, मुकेश अंबानी को मिली जान से मारने की धमकी
देश के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. अंबानी को उनके ऑफिसियल ईमेल आईडी पर धमकी मिली है. ईमेल भेजने वाले ने कहा है कि उसके पास भारत में सबसे अच्छे शूटर हैं. 20 करोड़ रुपये नहीं देने पर जान से मार देंगे. ये मेल 27 अक्टूबर को भेजा गया था. मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज ने मुंबई की गामदेवी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
सिक्योरिटी इंचार्ज की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. इसकी जांच हो रही है कि धमकी देने वाला कौन है ? धमकी भरे ईमेल में लिखा था कि “IF you don’t give us 20 crore rupees, we will kill you, we have the best shooters in india.” (अगर आप हमें 20 करोड़ रुपये नहीं देंगे तो हम लोग आपको मार देंगे. हमारे पास भारत में बेस्ट शूटर हैं) .
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, ईमेल भेजने वाले की तलाश तेज
इस ईमेल के मिलने के बाद मुकेश अंबानी के सिक्योरिटी इंचार्ज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 387 (मौत का भय दिखा कर जबरन वसूली) और 506 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जहां से ईमेल भेजा गया है उसका आईपी एड्रेस निकला जा रहा है.
पहले भी मिली थी मुकेश अंबानी को धमकी
यह पहली बार नहीं है जब मुकेश अंबानी को जान से मारने और वसूली की धमकी मिली है. इसके पहले इसी साल फरवरी महीने में नागपुर पुलिस के कंट्रोल रूम में एक शख्स ने फोन कर मुकेश अंबानी के घर “एंटीलिया” को ब्लास्ट में उड़ाने की धमकी दी थी. इसके तुरंत बाद पुलिस ने एंटीलिया की सुरक्षा और सख्त कर दी थी.
उसके पहले भी अंबानी को इस तरह की धमकियां मिलती रही हैं. वह देश के सबसे बड़े कारोबारी हैं और भारत में सबसे अधिक करदाता हैं. इसलिए उनकी सुरक्षा को लेकर सरकार बेहद सजग रहती है.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.