देश
Seema Haider की WhatsApp चैट आई सामने, नेपाल से भारत आने को लेकर हुआ ये बड़ा खुलासा
सीमा हैदर (Seema Haider) नेपाल के रास्ते हिंदुस्तान में कैसे घुसी? किसने सीमा की मदद की और किसने सीमा को इंडिया तक पहुंचाने का प्लान बनाया. ये सवाल इस वक्त इंडिया और पाकिस्तान दोनों देशों की जनता के दिमाग में चल रहे हैं. इस बीच सीमा हैदर का व्हाट्सऐप चैट सामने आई है, जिसके हम आपको सीमा हैदर के हिंदुस्तान में घुसने का पूरा प्लान स्टेप बाई स्टेप समझाने जा रहे हैं.
सीमा की इंडिया में एंट्री पर हुए कई खुलासे
सीमा हैदर (Seema Haider) चार सही और एक टूटा हुआ फोन लेकर पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते हिंदुस्तान दाखिल हुई थी. सीमा की व्हाट्सऐप चैट से मिली जानकारी को Zee News की टीम ने नेपाल में जाकर ग्राउंड जीरो पर भी परखा है और इसके बाद सीमा की इंडिया में एंट्री को लेकर एक नहीं कई खुलासे हुए हैं.
सीमा को भारत लाने वाली बस गैराज में क्यों खड़ी?
सीमा हैदर (Seema Haider) बस के जरिए नेपाल के पोखरा से भारत पहुंची. सीमा को इंडिया तक लाने वाली सृष्टि यातायात की बस के बारे में इसके ऑफिस से मालूम चला कि बस सही होने के लिए गैराज में खड़ी हुई है. इसके बाद Zee News की टीम पोखरा स्थित उस गैराज में भी पहुंची, जहां पर उस बस के खड़े होने का दावा किया जा रहा था जिससे सीमा दिल्ली तक पहुंची थी. गैराज में सफेद बस (नंबर- na6kha9463) खड़ी थी, लेकिन सवाल ये भी उठता है कि अचानक सीमा का मामला सुर्खियों में आने के बाद ये बस गैराज में क्यों खड़ी हो गई. बस के मालिक ने बताया कि पिछले 10 दिनों से यह बस गैराज में खड़ी है और इसके इंटीरियर में कुछ चेंज होना है. वहीं, इसकी जगह पर दूसरी बस चल रही है.
सीमा हैदर की चैट से हुआ बड़ा खुलासा
अब सवाल उठता है ये कैसे माना जाए कि इसी बस से सीमा इंडिया आई थी. तो इसे साबित करता है सीमा हैदर का वो चैट (Seema Haider WhatsApp Chat) जो उसने बस के स्टॉफ के साथ की थी. सीमा ने 11 जुलाई को बस के स्टाफ से चैट की थी, जिसमें बस की लोकेशन भी दिखाई दे रही है. चैट में बस का नंबर 9463 भी लिखा है. बस का स्टॉफ इस चैट में सीमा से बाकी पेमेंट करने के बाद स्क्रीन शॉट भेजने की बात कह रहा है. इसके बाद इस चैट में सीमा की तरफ से मीणा जी नाम का एक नंबर शेयर किया जाता है और बस वाले को उस पर मैसेज भेजकर बाकी पेमेंट लेने की बात कही जाती है.