देश
Gyanvapi Masjid Case: शिवलिंग की कार्बन डेटिंग के आदेश पर लगा स्टे, SC ने अगली सुनवाई तक फैसले को टाला
Gyanvapi Masjid Case: ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई तक इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को टाल दिया है. गुरुवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई को लेकर मंजूरी दे दी थी. गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने कथित शिवलिंग के वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराने का आदेश दिया था ताकि यह पता चल सके कि यह शिवलिंग कितना पुराना है. ज्ञानवापी मस्जिद कमिटी ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली गई थी. इसमें हाईकोर्ट के निर्णय को चुनाती दी गई थी.
में मिले कथित ‘शिवलिंग’ के वैज्ञानिक सर्वे मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई तक इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है. कार्बन डेटिंग कराने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मंजूरी दे दी थी. हाई कोर्ट ने वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में कथित ‘शिवलिंग’ का ‘वैज्ञानिक सर्वेक्षण’ कराने का आदेश दिया था. हाईकोर्ट के अनुसार इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि शिवलिंग कितना पुराना है. सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानवापी मस्जिद मैनेजमेंट कमिटी की ओर से हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी गई है.