देश
Meghalaya Assembly Election: 60 मौजूदा विधायकों समेत 379 उम्मीदवारों ने किया नॉमिनेशन, दक्षिण तुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे CM कोनराड संगमा
मेघालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफआर खारकोंगोर ने उम्मीदवारों के नामांकन को लेकर अहम जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि राज्य में 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए 37 महिलाओं सहित कुल 379 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. खारकोंगोर ने पहले कहा था कि कुल मिलाकर 334 प्रत्याशियों ने पर्चा जमा कराया है. बता दें कि मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था.
मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा, विधानसभा अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह और विपक्ष के नेता मुकुल संगमा सहित सभी 60 मौजूदा विधायकों ने फिर से चुनाव के लिए अपने पर्चे जमा कर दिए हैं. कोनराड संगमा, जो नेशनल पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष हैं, एक बार फिर वेस्ट गारो हिल्स जिले के दक्षिण तुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. वहीं, यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख मेटबाह ईस्टर्न वेस्ट खासी हिल्स जिले के मैरांग निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं.
पूर्व CM मुकुल संगमा TMC की टिकट पर लड़ रहे चुनाव
पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा, जो 2018 के चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुने गए थे, इस बार तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में दो सीटों – ईस्ट गारो हिल्स में सोंगसाक और वेस्ट गारो हिल्स में टिक्रिकिला से चुनाव लड़ रहे हैं. CEO खारकोंगोर ने कहा कि BJP विधायक सनबोर शुल्लई और एएल हेक दक्षिण शिलांग और पिनथोरुमखराह निर्वाचन क्षेत्रों से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं.
10 फरवरी है उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख
इसी के साथ, कांग्रेस सांसद विन्सेंट एच पाला, जो राज्य पार्टी अध्यक्ष भी हैं, ने पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के सुतंगा-साइपुंग निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. सीईओ ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टी के नेताओं – पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीपी) के बेंटिडोर लिंगदोह, वॉयस ऑफ द पीपल के अर्देंट बसाइवामोइत, हिल्स स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) के मार्टल मुखिम ने भी नामांकन पत्र जमा किया है. एफआर खारकोंगोर ने बताया कि नामांकन पत्रों की छंटनी बुधवार को होगी, जबकि उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 10 फरवरी है. मतगणना दो मार्च को होगी.
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.