देश
Kartik Kumar: शपथ लेने के 24 घंटे के भीतर बिहार के कानून मंत्री कार्तिक कुमार के खिलाफ वारंट, नीतीश ने दिया ये रिएक्शन
बिहार (Bihar) के कानून मंत्री (Law Minister) कार्तिक कुमार (Kartik Kumar) के खिलाफ कोर्ट की तरफ से वारंट (Warrant) जारी किया गया है. मंत्री पद की शपथ लेने के 24 घंटे के अंदर किडनैपिंग मामले (Kidnapping) में उनके खिलाफ वारंट जारी हुआ है. बता दें कि बिहार के कानून मंत्री कार्तिक कुमार (Law Minister Kartik Kumar) के खिलाफ वारंट साल 2014 के बिल्डर के अपहरण के मामले में कोर्ट की तरफ से जारी हुआ है. कानून मंत्री कार्तिक कुमार आरजेडी के कोटे से मंत्री बने हैं. किडनैपिंग का यह मामला दानापुर इलाके के बिल्डर के अपहरण का है. इस केस में कार्तिक कुमार आरोपी हैं. कोर्ट में पेशी पर कार्तिक कुमार के नहीं पहुंचने का आरोप है.
कानून मंत्री कार्तिक कुमार के खिलाफ वारंट
जान लें कि बिहार सरकार का कैबिनेट विस्तार कल यानी मंगलवार को हुआ था, जिसमें साथी मंत्रियों के साथ कार्तिक कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी. कार्तिक कुमार को कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई. लेकिन इस बीच उनके खिलाफ ही वारंट जारी होने से बिहार की जेडीयू-आरजेडी गठबंधन सरकार की किरकिरी हो रही है.