Rampur LS Bypolls: SP के आजम खान को उन्हीं के गढ़ में मात देना चाहती है BJP, पर क्या हैं मुश्किलें? समझें
उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में आजम खान ने इस सीट पर कब्जा जमाया था। ऐसे में यह उपचुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। दरअसल इस सीट पर सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। सपा ने आजम खान के करीबी आसिम राजा को टिकट दिया है। वहीं बीजेपी ने कभी आजम खान के करीबी रहे घनश्याम लोधी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि 23 जून को रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों और विकास कार्यों पर निर्भर है। लेकिन समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के इस गढ़ में भाजपा के लिए राह आसान नहीं मानी जा रही। हालांकि रामपुर से कांग्रेस के पूर्व विधायक ने भी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया है।