देश
यूपी: प्रयागराज में नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर पथराव, लाठीचार्ज
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ( Stone pelting in Prayagraj ) के अटाला इलाके में भाजपा से निलंबित नेता नूपुर शर्मा ( controversial statement of Nupur Sharma ) और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल की विवादित बयान को लेकर पथराव हुआ है. जिसके बाद पुलिस को भीड़ कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा. जानकारी के अनुसार जुमे की नमाज के दौरान हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे, लेकिन उपद्रवियों ने छतों से पथराव शुरू कर दिया. जिसके बाद रैपिड एक्शन फोर्स और पीएसी ने मोर्चा संभालते हुए बल का प्रयोग किया और लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा.