राजनीति
POK बहुत जल्द होगा भारत का हिस्साः योगी आदित्यनाथ
- 379 Views
- August 20, 2016
- By sochindia
- in राजनीति, समाचार
- 0 Comments
- Edit
बलिया। भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर बहुत जल्द भारत का हिस्सा बनेगा। इसके लिए भारत को एक मिशन बनाकर बलूचिस्तान के अधिकारों का खुलकर समर्थन करना चाहिए।आदित्यनाथ ने कल शाम रसड़ा स्थित श्री नाथ बाबा रोट पूजन समारोह में शिरकत से इतर संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि कश्मीर समस्या के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। अगर जवाहरलाल नेहरू की जगह सरदार पटेल को कश्मीर का जिम्मा दिया गया होता तो यह समस्या पैदा ही नहीं होती।
उन्होंने कहा कि भारत के लोग धैर्य रखें। पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर बहुत जल्द भारत का हिस्सा होगा। बीजेपी सांसद ने लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के पाकिस्तान सेना से कश्मीर कूच करने के आह्वान पर कहा कि पड़ोसी मुल्क आखिर कितनी बार भारत से मार खाएगा। वह लड़ाई के मैदान में भारत से चार बार बुरी तरह पिट चुका है।
बलूचिस्तान को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत को आने वाले समय में मिशन बनाकर बलूचिस्तान के अधिकारों के प्रति खुला समर्थन व्यक्त करना चाहिए। आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिन्दुओं के साथ ही हजारा और अहमदिया समुदाय के मुस्लिमों के साथ भी क्रूरता का व्यवहार किया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान का आधा हिस्सा होने के बाद भी बलूचिस्तान को व्यवस्था से पूरी तरह से काट दिया गया है।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.