देश
गरबा-दुर्गापूजा उत्सव मनाने वैक्सीन की दोनों खुराक जरूरी; नॉन एसी में 100 और एसी बस में 75 फीसदी यात्री बैठ सकेंगे
राज्य सरकार ने भले ही नवरात्रि त्योहार को ध्यान में रखते हुए सोसाइटियों और फ्लैट में आयोजित होने वाले गरबा में 400 लोगों की मंजूरी दे दी है, लेकिन मंजूरी देने के ठीक एक दिन बाद यानी शनिवार को गृह विभाग ने इसकी विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। इसके अनुसार गरबा और दुर्गा पूजा, शरद पूर्णिमा, दशहरा जैसे त्योहारों को मनाने से पहले वैक्सीन की दोनों खुराक लेनी होगी।
गरबा खेलने वालों के लिए तो खासकर दाेनों डोज जरूरी होंगे। सभी सार्वजनिक स्थलों पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करना होगा। इसके लिए पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर और एसपी को भी सूचित कर दिया गया है। सरकार फिलहाल कोरोना महामारी को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाह रही है। यही कारण है कि पार्टी प्लॉट, क्लब अथवा खुली जगहाें पर कमर्शियल तौर पर गरबा का आयोजन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
बंद हॉल में क्षमता का 50 फीसदी लोग मौजूद रह सकेंगे
वहीं, शादी समारोह के लिए 400 लोगों की मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही डिजिटल गुजरात पोर्टल पर पंजीयन कराने का प्रावधान यथावत रखा गया है। अन्य सभी सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को 400 लोगों की मौजूदगी में आयोजित किया जा सकेगा। वहीं, बंद हॉल में क्षमता के 50 फीसदी की मौजूदगी के नियमों का पालन करना होगा। कोचिंग सेंटरों, ट्यूशन क्लासेस और प्रतियोगी परीक्षा के लिए क्लासेस के लिए क्षमता के 50 फीसदी विद्यार्थियों के साथ शुरू रखे जा सकेंगे।
जिम 75 फीसदी क्षमता के साथ शुरू की जा सकेगी
जिम 75 फीसदी कैपिसिटी के साथ शुरू की जा सकेगी। पब्लिक और प्राइवेट नॉन एसी बस 100 फीसदी यात्रियों को सवार किया जा सकेगा, जबकि एसी बस सिर्फ 75 फीसदी यात्रियोें के साथ चला सकेंगे। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दर्शकों की मौजूदगी बगैर ही शुरू रखे जा सकेंगे। सिनेमागृह, थिएटर, ऑडिटोरिएम, मनोरंजक स्थलों पर 60 फीसदी कैपिसिटी के साथ शुरू रखा जा सकेगा। वॉटर पार्क और स्वीमिंग पुल 75 फीसदी कैपिसिटी के साथ शुरू कर सकेंगे।
स्टाफ के लिए डोज जरूरी, स्पा को मंजूरी नहीं
सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार सिनेमाहॉल, वॉटरपार्क सहित सभी सेवाओं से जुड़े मालिकों, संचालकों, कर्मचारियों के लिए वैक्सीन का पहला डोज लेना अनिवार्य किया गया है। वहीं, सरकार ने फिलहाल स्पा शुरू करने के लिए मंजूरी नहीं दी है।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.