देश
विधानसभा चुनाव से पहले मोदी-शाह के होम स्टेट में प्रशांत किशोर की हो सकती है एंट्री
गुजरात में नेताविहीन और निरंतर पराजय का सामना कर रही कांग्रेस पार्टी फिर से बैठकें कर 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आगामी दिनों में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपेगा ऐसी संभावना जताई जा रही है। इस मामले में कांग्रेस के नेता भरतसिंह सोलंकी और प्रशांत किशोर के बीच बैठक भी होने की जानकारी प्राप्त हुई है। इससे कुछ दिनों पहले आयोजित कांग्रेस के विधायकों की बैठक में भी प्रशांत किशोर के मुद्दे पर चर्चा की गई है।
वहीं दूसरी ओर प्रशांत किशोर की टीम ने कांग्रेस के लिए चुनाव के संदर्भ में सर्वे का काम भी शुरू कर देने की जानकारी मिली है। अगर प्रशांत किशोर को गुजरात कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो कांग्रेस का गुजरात में 25 साल का वनवास पूरा कर सकेंगे या नहीं इस पर सबकी नजरें टिकी हुई है।
राज्य में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विधानसभा 2022 के चुनाव के साथ नए संगठन की योजना को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। जिसे लेकर कांग्रेस विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की गांधीनगर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा गुजरात कांग्रेस में प्रभारी और प्रदेश प्रमुख के बारे में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा इस पर भी चर्चा की गई। बैठक में बड़े निर्णय भी लिए गए है।
गुजरात कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहेंगे राहुल गांधी: 2022 के चुनाव में गुजरात कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी रहेंगे। जबकि प्रशांत किशोर के बारे में अभी तक अधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन कांग्रेसी सूत्रों के अनुसार गुजरात कांग्रेस की कमान प्रशांत किशोर को ही सौंपकर कांग्रेस हाईकमान गेम खेलने को तैयार है।
Service Unavailable
The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.
Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.